होम / डिजिटल / पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार का बड़ा एक्शन, की डिजिटल स्ट्राइक

पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार का बड़ा एक्शन, की डिजिटल स्ट्राइक

भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लिया है। इसके तहत सरकार ने उसके OTT प्लेटफॉर्म ‘विडली टीवी’ (VIDLY TV) को बैन कर दिया है। आईटी नियम 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इसके अतिरिक्त पाकिस्तान स्थित एक ओटीटी मंच की वेबसाइट, दो मोबाइल ऐप, चार सोशल मीडिया अकाउंट को भी बैन करने के निर्देश दिए हैं।

सरकार ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म द्वारा दिखाई जा रही एक वेब सीरीज भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और अखंडता को नुकसान पहुंचा सकती है। सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि विडली टीवी ने 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले की बरसी पर ‘सेवक: द कन्फेशंस’  नामक एक वेब सीरीज जारी की थी, जिसे भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता के लिए नुकसानदेह पाया गया। मंत्रालय ने कहा कि इस वेब सीरीज के अब तक तीन एपिसोड जारी किए जा चुके हैं।

मंत्रालय में वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने ट्वीट कर कहा कि पूरी तरह झूठी वेब सीरीज ‘सेवक’ का मूल्यांकन करने के बाद पाकिस्तान आधारित विडली टीवी के खिलाफ कार्रवाई की गई।

इस वेब सीरीज में संवेदनशील ऐतिहासिक घटनाओं और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर भारत विरोधी चित्रण किया गया है, जिसमें ऑपरेशन ब्लू स्टार और उसके परिणाम, अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विध्वंस, ग्राहम स्टेन्स नामक एक ईसाई मिशनरी की हत्या और मालेगांव विस्फोट समेत अन्य घटनाएं शामिल हैं।


टैग्स OTT प्लेटफॉर्म विडली टीवी
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

12 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago