होम / डिजिटल / न्यूज वेबसाइट The Quint का अधिग्रहण करेगी यह कंपनी
न्यूज वेबसाइट The Quint का अधिग्रहण करेगी यह कंपनी
एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बिजनेस में द क्विंट की हिंदी और अंग्रेजी वेबसाइट शामिल होगी, लेकिन BloombergQuint शामिल नहीं होगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘हल्दीराम स्नैक्स’ (Haldiram Snacks) की हिस्सेदारी वाली कंपनी ‘गौरव मर्केंटाइल्स लिमिटेड’ (Gaurav Mercantiles Ltd) ने कहा है कि वह मीडिया मुगल राघव बहल और उनकी पत्नी रितु कपूर के स्वामित्व वाली ‘क्विंटिलियन मीडिया’ (Quintillion Media) के डिजिटल बिजनेस का अधिग्रहण करने जा रही है। ‘VCCircle’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘गौरव मर्केंटाइल्स लिमिटेड’ ने स्टॉक एक्सचेंज को इस बारे में जानकारी दी है।
इस रिपोर्ट में कहा गया है, ‘इस बिजनेस में ‘द क्विंट’ की हिंदी और अंग्रेजी वेबसाइट शामिल हैं, लेकिन ‘क्विंटिलियन मीडिया’ (Quintillion Media) और अमेरिकी कंपनी ‘ब्लूमबर्ग एलपी’ (Bloomberg LP) के जॉइंट वेंचर ‘ब्लूमबर्गक्विंट’ (BQ) की न्यूज वेबसाइट का बिजनेस शामिल नहीं है।’
रिपोर्ट के अनुसार, क्विंटिलियन ने ‘द क्विंट’ को बेचने का निर्णय पिछले महीने की गई उस घोषणा के बाद लिया है, जिसमें कहा गया था कि ‘ब्लूमबर्गक्विंट’ अपनी टेलिविजन डिवीजन को बंद कर देगा, क्योंकि सरकार से अभी तक ब्रॉडकास्ट लाइसेंस नहीं मिला है। इसके साथ ही यह भी कहा गया था कि अपनी अवॉर्ड विनिंग प्रीमियम डिजिटल सबस्क्रिप्शन सर्विस BloombergQuint.com की शुरुआती सफलता को देखते हुए ‘ब्लूमबर्गक्विंट’ अपने सभी संसाधनों का पूरा फोकस इस पर रखेगा। उस समय यह भी कहा गया था कि वह अब ‘BloombergQuint.com’ वेबसाइट पर फोकस करेगी।
‘VCCircle’ की रिपोर्ट के अनुसार, गौरव मर्केंटाइल्स ने कहा है कि वह अपना नाम बदलेगी और अपना रजिस्टर्ड ऑफिस मुंबई से दिल्ली शिफ्ट करेगी, जहां पर क्विंटिलियन का ऑफिस है। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में गौरव मर्केंटाइल्स की ओर से यह भी कहा गया है कि इस कदम से डिजिटल मीडिया बिजनेस में अपने पैर जमाने में मदद मिलेगी।
VCCircle’ की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मुंबई की यह कंपनी ‘क्विंटिलियन’ का अधिकरण 30.58 करोड़ रुपए के एंटरप्राइज वैल्यूएशन (enterprise valuation) और 12.62 करोड़ रुपए की इक्विटी वैल्यू (equity value) पर करेगी।
टैग्स राघव बहल द क्विंट गौरव मर्केंटाइल हल्दीराम