होम / डिजिटल / ‘लिंक्डइन’ पर अब हिंदी में भी होंगे विज्ञापन, अन्य भाषाओं में विस्तार की भी है प्लानिंग
‘लिंक्डइन’ पर अब हिंदी में भी होंगे विज्ञापन, अन्य भाषाओं में विस्तार की भी है प्लानिंग
लिंक्डइन के वाइस प्रेजिडेंट (प्रॉडक्ट) अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, यह भारत की पहली स्थानीय भाषा होगी जो इस प्लेटफॉर्म पर विज्ञापनों के लिए उपलब्ध होगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
प्रोफेशनल नेटवर्किंग साइट ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर अब हिंदी में भी विज्ञापन होंगे। लिंक्डइन के वाइस प्रेजिडेंट (प्रॉडक्ट) अभिषेक श्रीवास्तव ने B2Believe कॉन्फ्रेंस में कहा कि कंपनी के भारतीय यूजर्स लगातार बढ़ रहे हैं और यह देश में अपने बी2बी विज्ञापन बाजार का विस्तार करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में इस प्लेटफॉर्म पर अब हिंदी में विज्ञापन होंगे। यह भारत की पहली स्थानीय भाषा होगी जो इस प्लेटफॉर्म पर विज्ञापनों के लिए उपलब्ध होगी।
लिंक्डइन पर ‘आर्टिफिशियल प्रॉडक्ट्स’ (AI products) के बारे में एक सेशन के दौरान अभिषेक श्रीवास्तव का यह भी कहना था कि कंपनी आने वाले समय में अपने विज्ञापनों के लिए अन्य भारतीय भाषाओं में भी उतरने की योजना बना रही है।
बता दें कि यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब मार्केटर्स लगातार भारतीय मार्केट्स में गहराई तक जाने की कोशिश कर रहे हैं और स्थानीय भाषाओं व रीजनल कंटेंट के माध्यम से ऑडियंस तक पहुंचने पर अधिक फोकस कर रहे हैं।
टैग्स विज्ञापन अभिषेक श्रीवास्तव लिंक्डइन नेटवर्किंग साइट