होम / डिजिटल / इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप में अपनी पारी को विराम देकर नए सफर पर निकलीं रीतिका सिंह

इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप में अपनी पारी को विराम देकर नए सफर पर निकलीं रीतिका सिंह

पत्रकार रीतिका सिंह ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ (Indian Express) ग्रुप में अपनी पारी को विराम दे दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

पत्रकार रीतिका सिंह ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ (Indian Express) ग्रुप में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह बिजनेस से जुड़ी खबरों की जानकारी देने वाली इस ग्रुप की वेबसाइट ‘फाइनेंशियल एक्सप्रेस हिंदी’ (https://www.financialexpress.com/hindi/) में करीब ढाई साल से अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। रीतिका सिंह ने अब अपना नया सफर ‘नवभारत टाइम्स’ (Navbharat Times) की डिजिटल विंग के साथ शुरू किया है। यहां पर वह डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी संभालेंगी।

बिजनेस की समझ रखने वाली चंद महिला पत्रकारों में रीतिका का नाम भी शामिल है। ‘फाइनेंशियल एक्सप्रेस हिंदी’ को जॉइन करने से पूर्व वह ‘दैनिक भास्कर’ ग्रुप के बिजनेस सेक्शन ‘मनी भास्कर’ में करीब एक साल तक बतौर सब एडिटर कार्यरत रहीं। यहां रीतिका ने देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थापित फेमस बिजनेस जैसे- चंदेरी साड़ी, पाटन पटोला आर्ट, जयपुरी रजाई, कोटा साड़ी, पश्मीना शॉल, दार्जिलिंग टी, पर्ल प्रोसेसिंग बिजनेस, गुजराती चनिया चोली आदि पर स्पेशल स्टोरी कीं, जिन्हें काफी सराहा गया। इसके अलावा रीतिका बैंकिंग, टैक्सेशन समेत पर्सनल फाइनेंस सेगमेंट की स्टोरीज पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं।

रीतिका सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब पांच साल का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत ‘अमर उजाला’ से की थी। ’अमर उजाला’ में भी रीतिका बिजनेस पेज पर थीं। ’अमर उजाला’ में उन्होंने करीब डेढ़ साल तक काम किया। 

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद की रहने वाली रीतिका सिंह ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है। समाचार4मीडिया की ओर से रीतिका सिंह को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स नवभारत टाइम्स इंडियन एक्सप्रेस एनबीटी फाइनेंसियल एक्सप्रेस रीतिका सिंह
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

18 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago