होम / डिजिटल / जागरण समूह को बाय बोलकर नए सफर पर निकले पत्रकार राहुल सोनी

जागरण समूह को बाय बोलकर नए सफर पर निकले पत्रकार राहुल सोनी

मूलरूप से इंदौर के रहने वाले राहुल सोनी को मीडिया में काम करने का लगभग 11 साल का अनुभव है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

पत्रकार राहुल सोनी अपने नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। उन्होंने यूसी न्यूज ब्राउजर जॉइन किया है, जहां वे असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम करेंगे। यहां से अपनी पारी शुरू करने से पहले राहुल सोनी दैनिक जागरण (Dainik Jagran) समूह, दिल्ली में कार्यरत थे। इससे पहले वे जागरण, मुंबई में पिछले दो साल से एंटरटेनमेंट टीम में कार्यरत थे।

मूलरूप से इंदौर (मध्यप्रदेश) के रहने वाले राहुल सोनी ने इंदौर से स्कूली पढ़ाई की है। इंदौर से ही उन्होंने बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान उन्होंने आजतक न्यूज चैनल (मुंबई और नई दिल्ली) और सहारा समय न्यूज चैनल (नोएडा) से इंटर्नशिप की। इसके बाद पढ़ाई के दौरान ही राहुल सोनी ने लगभग एक साल तक ज्ञानवाणी एफएफ स्टेशन में बतौर अनाउंसर काम किया। इसके बाद उन्होंने अक्षरधाम मंदिर, नई दिल्ली के पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट में भी काम किया।

पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर, इंदौर जॉइन कर लिया। यहां पर अखबार में क्राइम, एजुकेशन, मेडिकल बीट पर लगभग 6 महीने काम करने के बाद वे सिटी भास्कर में कार्यरत रहे। सिटी भास्कर में रहते हुए उन्होंने बड़े सेलेब्स के इंटरव्यू किए और खास तौर पर एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया। दैनिक भास्कर में लगभग ढाई साल का सफर तय करने के बाद उन्होंने राजस्थान पत्रिका, इंदौर अखबार से नई पारी शुरू की।

यहां पर लगभग एक साल तक अखबार में क्राइम, नगर निगम, एजुकेशन, मेडिकल और स्पोर्ट्स बीट पर काम किया। यहां उन्हें पत्रिका प्लस को संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद उन्होंने जागरण.कॉम मुंबई जॉइन कर लिया और एंटरटेनमेंट टीम में रहते हुए बॉलिवुड कवर किया। इसके बाद जागरण द्वारा उन्हें नई दिल्ली भेज दिया गया, जहां पर वह लगभग चार महीनों तक कार्यरत रहे।

बता दें कि राहुल सोनी को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक के साथ ही डिजिटल मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। वे पिछले तीन सालों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं और अब डिजिटल में ही नई पारी शुरू करने जा रहे हैं|


टैग्स राहुल सोनी दैनिक जागरण समूह यूसी न्यूज ब्राउजर
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

8 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

44 seconds ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago