होम / डिजिटल / IANS को अलविदा कहने के बाद युवा पत्रकार मीना सिंह ने किया नई पारी का आगाज
IANS को अलविदा कहने के बाद युवा पत्रकार मीना सिंह ने किया नई पारी का आगाज
न्यूज एजेंसी ‘आईएएनएस’ की हिंदी शाखा में काम करने से पहले ‘दैनिक जागरण’ नोएडा में करीब दो साल तक अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं मीना सिंह
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
युवा पत्रकार मीना सिंह ने न्यूज ऐप ‘इनशॉर्ट्स’ (Inshorts) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने यहां पर बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट जॉइन किया है। मीना सिंह इससे पहले न्यूज एजेंसी ‘आईएएनएस’ की हिंदी शाखा के साथ सब एडिटर के तौर पर जुड़ी हुई थीं। ‘दैनिक जागरण’, नोएडा में करीब दो साल तक अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद मीना सिंह ने अप्रैल 2019 में ‘आईएएनएस’ जॉइन किया था।
पश्चिम बंगाल की विद्यासागर यूनिवर्सिटी से हिंदी ऑनर्स में ग्रेजुएट मीना सिंह ने ‘गलगोटिया विश्वविद्यालय’, ग्रेटर नोएडा से वर्ष 2015-17 में मास कॉम करने के बाद ‘जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन’ से प्रिंट में डिप्लोमा किया। इंस्टीट्यूट द्वारा प्रकाशित समाचार पत्र में उन्होंने करीब छह महीने काम भी किया। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण, नोएडा में वर्ष 2017 में प्रशिक्षु के तौर पर जॉइन किया था। कुछ समय बाद उन्हें प्रमोशन देकर जूनियर सब एडिटर बना दिया गया।
‘दैनिक जागरण’ में अपनी पारी के दौरान उन्होंने खबरों के अलावा इनपुट प्लानिंग डेस्क पर भी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी अंजाम दिया। मुख्य तौर पर उन्हें यहां ‘रविवार विशेष’ पेज की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसी दौरान वे एक न्यूज वेब पोर्टल के साथ करीब पांच महीने तक फ्रीलांसर के तौर पर भी जुड़ी रहीं।
इसके बाद ‘आईएएनएस’ होते हुए उन्होंने अब ‘इनशॉर्ट्स’ के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। समाचार4मीडिया की ओर से मीना सिंह को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स दैनिक जागरण आईएएनएस इनशॉर्ट्स मीना सिंह