होम / डिजिटल / पत्रकार काजल कुमारी ने इस न्यूज चैनल की डिजिटल टीम से किया नई पारी का आगाज

पत्रकार काजल कुमारी ने इस न्यूज चैनल की डिजिटल टीम से किया नई पारी का आगाज

पत्रकार काजल कुमारी ने हिंदी न्यूज वेबसाइट ‘इंडिया.कॉम’ (india.com) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह यहां करीब ढाई साल से बतौर असिस्टेंट एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

पत्रकार काजल कुमारी ने हिंदी न्यूज वेबसाइट ‘इंडिया.कॉम’ (india.com) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह यहां करीब ढाई साल से बतौर असिस्टेंट एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

काजल कुमारी ने अपने नए सफर की शुरुआत अब ‘इंडिया टीवी’ (India TV) के साथ की है। यहां पर उन्होंने डिजिटल टीम में बतौर असिस्टेंट एडिटर जॉइन किया है। मूल रूप से दरभंगा (बिहार) की रहने वाली काजल को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का 14 साल से ज्यादा का अनुभव है।

समाचार4मीडिया से बातचीत में काजल ने बताया उन्हें पढ़ने-लिखने का बचपन से ही शौक है। यही कारण है कि ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने वर्ष 2009 से ‘आकाशवाणी’ पटना के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए लेखन से पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत की। वर्ष 2012 में उन्होंने ‘दूरदर्शन’ बिहार न्यूज में बतौर कॉपी एडिटर न्यूज की दुनिया में कदम रखा।

तीन साल से ज्यादा समय तक ‘दूरदर्शन’ में काम करने के बाद उन्होंने यहां से अलविदा कह दिया और ‘दैनिक जागरण’, पटना की डिजिटल टीम से जुड़ गईं। यहां लंबे समय तक अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद काजल ने नोएडा का रुख करते हुए ‘इंडिया.कॉम’ के साथ अपना नया सफर शुरू किया था और अब करीब ढाई साल बाद यहां से बाय बोलकर नई पारी ‘इंडिया टीवी’ की डिजिटल टीम के साथ शुरू की है।

समाचार4मीडिया की ओर से काजल कुमारी को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स इंडिया टीवी महिला पत्रकार जी मीडिया डिजिटल नियुक्ति काजल लाल नई शुरुआत जॉइनिंग इंडिया.कॉम नई पारी NEW INNING
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

10 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago