होम / डिजिटल / अब इस वेबसाइट से जुड़े वेब पत्रकार दिगपाल सिंह, मिली बड़ी जिम्मेदारी
अब इस वेबसाइट से जुड़े वेब पत्रकार दिगपाल सिंह, मिली बड़ी जिम्मेदारी
पूर्व में दैनिक जागरण, एनडीटीवी, हिन्दुस्तान जैसे कई बड़े मीडिया संस्थानों में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं दिगपाल सिंह
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
वरिष्ठ पत्रकार दिगपाल सिंह ने दैनिक जागरण को बाय बोल दिया है। करीब तीन साल से दैनिक जागरण की वेबसाइट jagran.com में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत दिगपाल सिंह ने अब स्वास्थ्य' क्षेत्र की प्रमुख वेबसाइट myupchar.com के साथ बतौर टीम लीडर अपनी नई पारी शुरू की है। करीब एक दशक से डिजिटल जर्नलिज्म में सक्रिया दिगपाल देश के उन चुनिंदा पत्रकारों में है, जिन्हें ऑनलाइन मीडिया में महारत हासिल है।
दिगपाल सिंह पूर्व में कई मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जून 2008 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (HMVL) की वेबसाइट livehindustan.com से बतौर सब एडिटर की थी। यहां उन्होंने करीब सवा तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। अक्टूबर 2011 में यहां से बाय बोलकर दिगपाल सिंह ने इंडिया टुडे ग्रुप का दामन थाम लिया। इस समूह की वेबसाइट aajtak.in में उन्होंने बतौर सीनियर सब एडिटर जॉइन किया और यहां करीब साढ़े तीन साल तक अपनी जिम्मेदारी निभाई।
मार्च 2015 में यहां से अलविदा कहकर दिगपाल सिंह ने एनडीटीवी का रुख किया और khabar.ndtv.com में बतौर सीनियर सब एडिटर नई पारी शुरू की। हालांकि यहां उनका सफर ज्यादा नहीं चला और नवंबर 2016 में यहां से अपनी पारी को विराम देकर उन्होंने बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर दैनिक जागरण की वेबसाइट jagran.com जॉइन कर ली। तब से वह यहीं पर कार्यरत थे।
दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट दिगपाल सिंह ने भोपाल की माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से संबद्ध हिंदी एकेडमी (दिल्ली) से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मीडिया किया है। इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय इलाहाबाद से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है।
टैग्स दिगपाल सिंह