होम / डिजिटल / अब इस मीडिया नेटवर्क की डिजिटल टीम से जुड़े युवा पत्रकार बृजेश तिवारी

अब इस मीडिया नेटवर्क की डिजिटल टीम से जुड़े युवा पत्रकार बृजेश तिवारी

मूल रूप से देवरिया (यूपी) के रहने वाले बृजेश रिपोर्टिंग और असाइनमेंट पर काम करते हुए पूर्व में ‘इंडिया टीवी’, ‘दैनिक जागरण’, 'टीवी9 भारतवर्ष' और ‘इंडिया न्यूज' में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

युवा पत्रकार बृजेश तिवारी ने ‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network) के डिजिटल वेंचर के साथ नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने यहां (टीवी9 यूपी/यूके) में बतौर प्रोड्यूसर/एंकर जॉइन किया है। बता दें बृजेश तिवारी इससे पहले भी दो साल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) के साथ जुड़े रहे थे, तब वह असाइनमेंट डेस्क पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

इसके बाद ‘इंडिया टीवी‘ डिजिटल का यूपी चुनाव में स्पेशल शो ‘ये पब्लिक है सब जानती है‘ (Ye Public hai sab Jaanti hai) होस्ट करने के लिए उन्होंने ‘टीवी9’ को अलविदा कह दिया था। मूल रूप से देवरिया (यूपी) के रहने वाले बृजेश रिपोर्टिंग और असाइनमेंट पर काम करते हुए ‘इंडिया टीवी’ से पहले ‘दैनिक जागरण’, 'टीवी9 भारतवर्ष'  और ‘इंडिया न्यूज' में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

मेरठ की ‘चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी’ से ग्रेजुएट बृजेश ने पत्रकारिता की तालीम दिल्ली के ‘आईआईएमटी’ (IIMT) कॉलेज से हासिल की है। समाचार4मीडिया की ओर से बृजेश तिवारी को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स नई पारी टीवी9 नेटवर्क नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग बृजेश तिवारी सीनियर प्रोड्यूसर
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

51 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

21 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

12 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago