होम / डिजिटल / News18 को बाय बोल युवा खेल पत्रकार आकाश रावल ने नई दिशा में बढ़ाए कदम

News18 को बाय बोल युवा खेल पत्रकार आकाश रावल ने नई दिशा में बढ़ाए कदम

युवा खेल पत्रकार आकाश रावल ने ‘न्यूज18’ (News18) को अलविदा कहकर नए सफर की शुरुआत की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

युवा खेल पत्रकार आकाश रावल ने ‘न्यूज18’ (News18) को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अब हिंदी न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने यहां पर बतौर स्पोर्ट्स हेड (डिजिटल) जॉइन किया है।  

बता दें कि आकाश रावल ‘न्यूज18’ में करीब डेढ़ साल से कार्यरत थे और बतौर स्पोर्ट्स हेड अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। यही नहीं, उनके पास इस चैनल में करियर डेस्क की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी थी। मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले आकाश को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 14 साल का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2006 में ‘दैनिक भास्कर’ लुधियाना से की थी।

हालांकि, वह यहां करीब एक वर्ष ही रहे और वर्ष 2007 में ‘दैनिक जागरण’ नोएडा के साथ अपने सफर को आगे बढ़ाया। करीब तीन साल बाद वह ‘दैनिक जागरण’ को बाय बोलकर ‘अमर उजाला’ नोएडा से जुड़ गए। यहां उन्होंने करीब नौ साल तक अपनी भूमिका निभाई। उनके पास स्पोर्ट्स डेस्क और फ्रंट पेज इंचार्ज की दोहरी जिम्मेदारी थी।

आकाश ने वर्ष 2019 में यहां से अलविदा बोलकर ‘न्यूज18’ में नए सफर की शुरुआत की। इसके बाद अब उन्होंने ‘टीवी9 भारतवर्ष’ जॉइन किया है। समाचार4मीडिया की ओर से आकाश रावल को नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स टीवी9 भारतवर्ष न्यूज18 आकाश रावल
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

13 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago