होम / डिजिटल / भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच के दौरान 'डिज्नी+ हॉटस्टार' ने बनाया ये रिकॉर्ड

भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच के दौरान 'डिज्नी+ हॉटस्टार' ने बनाया ये रिकॉर्ड

22 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वर्ल्डकप मैच में 'डिज्नी+हॉटस्टार' (Disney+ Hotstar) ने एक कीर्तिमान हासिल किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

22 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में  खेला गया। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर 'डिज्नी+हॉटस्टार' (Disney+ Hotstar) ने कीर्तिमान हासिल किया है। दरअसल, डिज्नी+ हॉटस्टार पर इस मैच को एक साथ 4.3 करोड़ दर्शकों ने लाइव देखा। इससे डिज्नी+ हॉटस्टार पर एक नया रिकॉर्ड बन गया है। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

दरअसल, इससे पहले पहले अंतरराष्ट्रीय मैचों में वर्ल्ड कप 2023 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच को 3.5 करोड़ लोगों ने एक साथ देखा था। इसके अलावा, आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के दौरान भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल को 2.5 करोड़ दर्शकों ने एक साथ लाइव देखा था। अब इन सभी आंकड़ो का रिकॉर्ड अब टूट गया है।

बता दें कि हॉटस्टार पर वर्ल्ड कप की लाइव स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फ्री में हो रही है।

इन आंकड़ो पर टिप्पणी करते हुए डिज्नी+ हॉटस्टार इंडिया के हेड साजिथ शिवानंदन ने कहा कि हम अपने यूजर्स को धन्यवाद देना चाहते हैं, जो भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक खेल देखने के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार पर आए और लाइव स्ट्रीमिंग पर एक साथ आकर दर्शकों ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड को बनाने में हमारी मदद की। हमने मैच के दौरान एक साथ लाइव देखने आए 4.3 करोड़ दर्शकों (43 मिलियन) को सेवा प्रदान की और आसानी से इसी टूर्नामेंट में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान बनाए 3.5 करोड़ (35 मिलियन) के रिकॉर्ड को भी पार कर गया। आईसीसी वर्ल्डकप 2023 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है और जिस तरह से भारत खेल रहा है, लोगों का ध्यान  से भारत की तरफ है। हम इन यादगार पलों को अपने यूजर्स की स्क्रीन पर लाने का प्रयास जारी रखेंगे।   

धर्मशाला में 274 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने विराट कोहली की 95 रनों की पारी से 12 गेंद पहले मैच जीत लिया। जब विराट कोहली  मैच खेल रहे थे तब 4.3 करोड़ दर्शक एक साथ मैच देख रहे थे।   वर्ल्ड कप 2023 में लगातार पांचवीं जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल पर नंबर वन पर पहुंच गई है। भारत अब पूरे टूर्नामेंट में अकेली टीम है जो एक भी मैच नहीं हारी है।


टैग्स भारत न्यूजीलैंड डिज्नी हॉटस्टार
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

18 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

9 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago