होम / डिजिटल / ‘India Today’ समूह ने लॉन्च किया डिजिटल न्यूज चैनल ‘Tak 360’
‘India Today’ समूह ने लॉन्च किया डिजिटल न्यूज चैनल ‘Tak 360’
समूह के अनुसार, यह चैनल डिजिटल युग के बदलते दर्शकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और कनेक्टेड डिवाइसेस पर रियल-टाइम व मल्टी-जॉनर न्यूज की बढ़ती मांग को पूरा करता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह के ‘Tak Network’ ने अपना डिजिटल न्यूज चैनल ‘Tak 360’ लॉन्च कर दिया है। समूह के अनुसार, यह देश का पहला FAST न्यूज चैनल है। यह चैनल डिजिटल युग के बदलते दर्शकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और कनेक्टेड डिवाइसेस पर रियल-टाइम व मल्टी-जॉनर न्यूज की बढ़ती मांग को पूरा करता है।
समूह का कहना है, ‘गली से ग्लोब तक’ की फिलॉसफी पर आधारित Tak 360 हाइपरलोकल रिपोर्टिंग को राष्ट्रीय और वैश्विक परिप्रेक्ष्य के साथ जोड़ता है, जिससे दर्शकों को एक सीमलेस और व्यापक न्यूज अनुभव मिलता है। यह चैनल पॉलिटिक्स, बिजनेस, क्राइम, कल्चर, स्पोर्ट्स, फिटनेस और वेलनेस जैसे प्रमुख जॉनर में 24x7 कवरेज देता है। इससे न्यूज की परिधि को व्यापक बनाते हुए एडिटोरियल गहराई और विश्वसनीयता बरकरार रखी गई है।
‘Tak 360’ की लॉन्चिंग के मौके पर के मौके पर ‘इंडिया टुडे’ समूह की की वाइस चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने कहा, ‘इंडिया टुडे समूह ने हमेशा कंटेंट फॉर्मेट्स और जॉनर में इनोवेशन किया है। Tak 360 के साथ हम इस विरासत को कनेक्टेड टीवी युग में ले जा रहे हैं। जैसे-जैसे दर्शक कनेक्टेड प्लेटफॉर्म्स की ओर बढ़ रहे हैं, Tak 360 देश के सबसे फ्यूचर-रेडी डिजिटल न्यूज नेटवर्क के रूप में हमें इस दिशा में भी मजबूत करता है।’
यह चैनल ‘इंडिया टुडे’ समूह के कनेक्टेड और डिजिटल फुटप्रिंट पर लाइव स्ट्रीम होगा। आप इसे News Tak के यूट्यूब और वेब पर, ‘आजतक’ की वेबसाइट, ऐप पर और इंडिया टुडे की वेबसाइट व ऐप पर देख सकते हैं। इसके अलावा इसे ग्रुप के CTV ऐप्स (India Today, GNT और Aaj Tak) पर भी देखा जा सकता है।
समूह का कहना है कि इससे दुनिया भर के दर्शकों को बिना किसी रुकावट के लगातार खबरें देखने को मिलती रहेंगी। मजबूत एडिटोरियल फाउंडेशन, 24 घंटे प्रोग्रामिंग और बैलेंस्ड व इनक्लूसिव रिपोर्टिंग की प्रतिबद्धता के साथ Tak 360 एक भरोसेमंद राष्ट्रीय डेस्टिनेशन बनने के साथ भारत की विविधता को दर्शाएगा और कनेक्टेड टीवी पर फास्ट न्यूज कंजम्पशन को नए सिरे से परिभाषित करेगा।
टैग्स