होम / डिजिटल / India Today समूह ने विस्तार की दिशा में कुछ इस तरह बढ़ाया एक और कदम
India Today समूह ने विस्तार की दिशा में कुछ इस तरह बढ़ाया एक और कदम
अपने नए वेंचर के लिए ‘इंडिया टुडे‘ समूह ने ‘नेटफ्लिक्स‘ (Netflix) और ‘एमेजॉन‘ (Amazon) के साथ पार्टनरशिप की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह ने शुक्रवार को अपने नए वेंचर ‘इंडिया टुडे ऑरिजिनल्स’ की घोषणा की है। यह स्ट्रीमिंग और ऑडियो प्लेटफॉर्म्स के लिए नॉन फिक्शन स्पेस में ऑरिजनिल्स सीरीज और फीचर्स तैयार करने वाला एक कंटेंट हब होगा। 'इंडिया टुडे ओरिजिनल्स' की पहली डॉक्यूमेंट्री सात सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी
इस साल ‘इंडिया टुडे ओरिजिनल्स’ की दो क्राइम-डॉक्यूमेंट्री सीरीज नेटफ्लिक्स पर ‘इंडियन प्रीडेटर-डायरी ऑफ ए सीरियल किलर (Indian Predator-Diary of a Serial Killer) और एमेजॉन प्राइम वीडियो पर ‘डांसिंग ऑन द ग्रेव‘ (Dancing on the Grave) के नाम से देखने को मिलेंगी।
ओवर द टॉप (ओटीटी) इंडस्ट्री दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रही है। इन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने कम समय में ही बाजार में अपनी मजबूत स्थिति हासिल कर ली है। भारतीय दर्शक भी डिजिटल कंटेंट की ओर तेजी से शिफ्ट हो रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इंडिया टुडे ग्रुप का यह वेंचर भारतीय दर्शकों की डिजिटल कंटेंट को लेकर बदलती आदतों के अनुरूप होगा।
इस बारे में इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी का कहना है, ‘जब मैं स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर अच्छी डॉक्यूमेंट्री देखती हूं तो मुझे लगता है कि यह हमारे लिए सार्थक कदम साबित होगा। हम ब्रेकिंग न्यूज के तौर पर देश-विदेश की कई स्टोरीज बताते हैं, तो क्यों न हम इसे अधिक विस्तार के साथ व्युअर्स के सामने पेश करें। इंडिया टुडे ओरिजिनल्स को प्रोडक्शन पार्टनर बनाने के पीछे हमारा मकसद ये है कि जब वे लोग स्टोरी कहते हैं, जिन्होंने उस स्टोरी को होते हुए देखा है तो ज्यादा प्रभाव पड़ता है।’
वहीं, ओरिजनल्स और स्पेशल प्रोजेक्ट की बिजनेस हेड चांदनी अहलावत डबास ने कहा, 'इंडिया टुडे ओरिजिनल्स की लॉन्चिंग व्यक्तिगत और प्रोफेशनल तौर पर मेरे लिए गौरव का विषय है। हम करीब दो वर्षों से इस पर काम कर रहे थे। हम व्युअर्स को बेहतरीन कंटेंट दिखाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह एक रोमांचक शुरुआत है और अगले साल हम इसके विस्तार पर फोकस करेंगे।'
टैग्स नेटफ्लिक्स कली पुरी इंडिया टुडे ग्रुप एमेजॉन इंडिया टुडे ऑरिजिनल्स