होम / डिजिटल / यूपी में 2000 करोड़ से शुरू होगा AI मिशन, 62 नई डेटा लैब छोटे शहरों में होंगी स्थापित

यूपी में 2000 करोड़ से शुरू होगा AI मिशन, 62 नई डेटा लैब छोटे शहरों में होंगी स्थापित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में एआई मिशन लागू करने की घोषणा करते हुए कहा कि अगले तीन वर्षों में करीब 2000 करोड़ रुपये की योजनाएं चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएंगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

उत्तर प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में एआई मिशन लागू करने की घोषणा करते हुए कहा कि अगले तीन वर्षों में करीब 2000 करोड़ रुपये की योजनाएं चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएंगी। खास तौर पर स्वास्थ्य सेवाओं में एआई के इस्तेमाल से उत्तर प्रदेश को देश में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

लखनऊ में आयोजित ‘एआई एंड हेल्थ इनोवेशन कॉन्फ्रेंस’ के दौरान एआई हेल्थ समिट में डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन और उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपी डेस्को) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अनुराग यादव और इंडिया एआई मिशन के सीईओ अभिषेक सिंह के बीच हुआ। इस समझौते को केंद्र और राज्य सरकार के बीच तकनीकी सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

यूपी डेस्को की प्रबंध निदेशक नेहा जैन ने बताया कि इंडिया एआई मिशन के तहत उत्तर प्रदेश में परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग को नोडल विभाग और यूपी डेस्को को राज्य की नोडल एजेंसी बनाया गया है। प्रदेश में कुल 65 डेटा और एआई लैब स्थापित करने की योजना है। इनमें से लखनऊ और गोरखपुर के NIELIT केंद्रों में दो लैब पहले से काम कर रही हैं, जबकि पीलीभीत में एक लैब उद्योग साझेदारी के जरिए शुरू हो चुकी है। बाकी 62 नई एआई डेटा लैब छोटे शहरों में स्थापित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एआई तकनीक शासन को प्रतिक्रियात्मक से सक्रिय बनाने में मदद कर रही है। स्वास्थ्य सेवाओं में एआई के उपयोग से नीतियां अधिक सटीक होंगी और महामारियों, वेक्टर जनित रोगों जैसे मामलों में बेहतर फैसले लिए जा सकेंगे। एआई आधारित टूल्स के जरिए टीबी जैसी बीमारियों की पहचान, इलाज और निगरानी को पहले ही मजबूत किया गया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार तकनीक का इस्तेमाल सिर्फ स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि कृषि, शिक्षा, पुलिसिंग और अन्य क्षेत्रों में भी कर रही है। प्रदेश में मेडिकल डिवाइस पार्क, फार्मा पार्क, लखनऊ में मेडिटेक सेंटर ऑफ एक्सिलेंस, गौतम बुद्ध नगर में एआई और इनोवेशन आधारित उद्यमिता केंद्र, आईआईटी कानपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और लखनऊ को एआई सिटी के रूप में विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में केवल 40 मेडिकल कॉलेज थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 81 हो गई है। कोविड-19 से पहले कई जिलों में आईसीयू की सुविधा नहीं थी, लेकिन अब ऑक्सीजन प्लांट, डायलिसिस, ब्लड बैंक और डिजिटल जांच सुविधाएं हर जिले में मौजूद हैं। वर्चुअल आईसीयू और टेलीमेडिसिन सेवाएं भी शुरू की जा चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि एआई मानव के लिए है, मानव एआई के लिए नहीं। तकनीक जब संवेदना और नवाचार से जुड़ती है, तभी विकास समावेशी बनता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सम्मेलन व्यावहारिक समाधानों, पायलट परियोजनाओं और समयबद्ध कार्ययोजना के रूप में ठोस नतीजे देगा।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील शर्मा, राज्यमंत्री अजीत पाल, नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल और अपर मुख्य सचिव चिकित्सा अमित कुमार घोष सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘द राइट एंगल’ के दमदार सीजन 3 के साथ लौटीं सोनल कालरा

'हिन्दुस्तान टाइम्स' ने अपने लोकप्रिय साप्ताहिक डिजिटल एंटरटेनमेंट शो ‘द राइट एंगल विद सोनल कालरा’ (The Right Angle with Sonal Kalra) के तीसरे सीजन लॉन्च को लॉन्च कर दिया है

10 hours ago

तारिक मलिक बने PlayboxTV के चीफ बिजनेस ऑफिसर

डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म PlayboxTV ने तारिक मलिक को अपना नया चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) नियुक्त किया है।

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

2 days ago

जन्मदिन विशेष: डिजिटल मार्केटिंग जगत में मजबूत पहचान बना चुके हैं मनन कपूर

मीडिया और मार्केटिंग की दुनिया लगातार बदल रही है। ऐसे दौर में मनन कपूर ने अपने करियर को शांत लेकिन लगातार आगे बढ़ने वाली सोच, तेज समझ और ब्रैंड्स के भविष्य को पहचानने की क्षमता के दम पर बनाया है।

4 days ago

Quint Digital के शेयर ढांचे में बदलाव को शेयरधारकों की मंजूरी

क्विंट डिजिटल (Quint Digital Limited) के शेयरधारकों ने कंपनी के शेयर ढांचे में बदलाव और कंपनी के नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

5 days ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

11 hours ago

सुधीर चौधरी के मीडिया स्टार्टअप में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने मीडिया वेंचर 'Essprit Productions Pvt Ltd' में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

6 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

5 hours ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

3 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

6 hours ago