होम / डिजिटल / अब उत्तर प्रदेश में भी दस्तक देगा IBC24, इस तारीख को होगी डिजिटल चैनल की लॉन्चिंग 

अब उत्तर प्रदेश में भी दस्तक देगा IBC24, इस तारीख को होगी डिजिटल चैनल की लॉन्चिंग 

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय न्यूज चैनल 'IBC24' अब उत्तर प्रदेश में भी दस्तक देने जा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय न्यूज चैनल 'IBC24' अब उत्तर प्रदेश में भी दस्तक देने जा रहा है। 'सवाल आपका है' के ध्येय वाक्य के साथ जनसरोकारिता आधारित पत्रकारिता को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता रखने वाले IBC24 की उत्तर प्रदेश में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लॉन्चिंग की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। आगामी 15 अगस्त को IBC24 के यू-ट्यूब चैनल से इसकी उत्तर प्रदेश से विधिवत शुरुआत होने जा रही है। वरिष्ठ पत्रकार वर्णित गुप्ता को उत्तर प्रदेश ब्यूरो का स्टेट हेड नियुक्त किया गया है। 

IBC24 के चेयरमैन सुरेश गोयल ने बताया कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बाद अब IBC24 उत्तर प्रदेश में अपना अगला पड़ाव बनाने जा रहा है। गोयल ने बताया कि ना केवल राजनीतिक लिहाज से बल्कि धार्मिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक दृष्टिकोण से भी उत्तर प्रदेश भारत का महत्वपूर्ण प्रदेश है। गोयल ने भरोसा दिलाया कि IBC24 उत्तर प्रदेश की जनाकांक्षाओं को पूरा करने में अपनी अहम पत्रकारीय भूमिका निभाएगा। 

वहीं IBC24 के एडिटर-इन-चीफ रवि कांत मित्तल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में चैनल के डिजिटल लॉन्चिंग की सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। वरिष्ठ पत्रकार वर्णित गुप्ता को उत्तर प्रदेश के न्यूज ऑपरेशंस और एडिटोरियल स्ट्रैटेजी की जिम्मेदारी सौंपते हुए स्टेट हेड नियुक्त किया गया है। गुप्ता के पास कई नामी राष्ट्रीय समाचार माध्यमों में काम करने का लंबा अनुभव है। वह एक पेशेवर वर्चुअल रियलिटी फिल्ममेकर भी हैं। मित्तल ने बताया कि IBC24 की प्राथमिकता खबरों को सबसे पहले और प्रमाणिकता के साथ पहुंचाने की रहेगी जिसकी कसौटी पर IBC24 पहले ही खुद को खरा साबित कर चुका है। 

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के पहले सैटेलाइट चैनल का गौरव रखने वाला IBC24 पिछले 15 सालों से सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय चैनल के रूप में स्थापित है। IBC24 चैनल एयरटेल, वीडियोकॉन, टाटा स्काई, डिश टीवी जैसे सभी नामी ब्राडकॉस्ट प्लेटफार्म के अलावा सभी ओटीटी प्लेटफार्म और लोकल केबल नेटवर्क पर प्रसारित हो रहा है।  IBC24 डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा रहा है। IBC24 वेबसाइट के अलावा यू ट्यूब चैनल भी संचालित कर रहा है जिसके सब्सक्राइबर की संख्या लाखों में है।


टैग्स चैनल आईबीसी24
सम्बंधित खबरें

DNPA कॉन्क्लेव में बोले अश्विनी वैष्णव- कंटेंट की जवाबदेही से नहीं बच सकते प्लेटफॉर्म्स

दिल्ली में आयोजित डीएनपीए (डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन) कॉन्क्लेव में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

13 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

3 days ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

3 days ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 days ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

6 days ago


बड़ी खबरें

राणा यशवंत जी, पत्रकारिता भी आज शर्मिंदा है : विवेक त्रिपाठी

आपसे और इस चैनल में काम करने वाले तमाम साथियों से मेरा निवेदन है तत्काल संस्थान छोड़ दें। बाकी पत्रकार साथियों से निवेदन है कि वो इस चैनल में कतई नौकरी न करें।

7 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव में बोले अश्विनी वैष्णव- कंटेंट की जवाबदेही से नहीं बच सकते प्लेटफॉर्म्स

दिल्ली में आयोजित डीएनपीए (डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन) कॉन्क्लेव में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

13 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: ग्लोबल लीडर्स ने AI के असर व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर की चर्चा

डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने हिस्सा लिया और तेजी से बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारिता के भविष्य पर खुलकर चर्चा की।

13 hours ago

राणा यशवंत ने इस फैसले को बताया अपने जीवन की भयंकर भूल, कही ये बात

हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज इंडिया’ के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ राणा यशवंत व चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा के बीच विवाद की खबरें सामने आई हैं।

7 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: टेक्नोलॉजी और रेगुलेशन के दौर में डिजिटल मीडिया का नया रोडमैप

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) की चेयरपर्सन और मनोरमा ऑनलाइन की सीईओ मरियम मैमन मैथ्यू ने गुरुवार को DNPA कॉन्क्लेव की शुरुआत की।

13 hours ago