होम / डिजिटल / 'हिन्दुस्तान टाइम्स' ने मोबाइल ऐप में लॉन्च किया 'इलेक्शन स्पेशल' सेक्शन
'हिन्दुस्तान टाइम्स' ने मोबाइल ऐप में लॉन्च किया 'इलेक्शन स्पेशल' सेक्शन
'हिन्दुस्तान टाइम्स' ने अपने मोबाइल ऐप्लिकेशन में "इलेक्शन स्पेशल" नामक एक सेक्शन लॉन्च किया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
19 अप्रैल 2024 को होने वाले पहले चरण के मतदान के दौरान भले ही चुनाव-प्रचार थम गया है, लेकिन लोकतंत्र के पर्व में राजनीतिक रैलियों के साथ चुनावी शोर अन्य चरणों में अभी भी जारी है। इस चुनावी पर्व को बेहतरीन ढंग से कवर करने और दर्शकों व पाठकों को अपने साथ जोड़े रखने के लिए तमाम मीडिया कंपनी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बीच 'हिन्दुस्तान टाइम्स' ने अपने मोबाइल ऐप्लिकेशन में "इलेक्शन स्पेशल" नामक एक सेक्शन लॉन्च किया है, जो भारत को शुरुआत से लेकर वर्तमान तक के राजनीतिक परिदृश्य को उजागर करने में मदद करने के तहत डिजाइन किया गया है।
मोबाइल ऐप्लिकेशन में लॉन्च किया गया नया सेक्शन पाठकों को महत्वपूर्ण घटनाओं का पता लगाने, प्रभावशाली नेताओं के बारे में जानने, बदलते माइलस्टोन्स की खोज करने और भारतीय राजनीति के विकास में गहराई से जानने की अनुमति देता है।
पाठक ऐप के विभिन्न सेगमेंट्स के माध्यम से भारत की राजनीतिक विरासत के बारे में तथ्यों का पता लगा सकते हैं।
टैग्स हिन्दुस्तान टाइम्स