होम / डिजिटल / OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए गाइडलाइंस को लेकर सूचना प्रसारण मंत्री ने कही ये बात

OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए गाइडलाइंस को लेकर सूचना प्रसारण मंत्री ने कही ये बात

सूचना प्रसारण मंत्रालय का कहना है कि फरवरी से पूरी क्षमता के साथ खुल सकेंगे सिनेमा हॉल, दो शो के बीच रखना होगा अंतराल

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि देश में चलने वाले तमाम ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) प्लेटफॉर्म्स के लिए सरकार जल्द गाइडलाइंस की घोषणा करेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ओटीटी के कंटेंट को लेकर मंत्रालय को तमाम शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जावड़ेकर का कहना था, ‘हमें ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कुछ सीरियल्स के खिलाफ बहुत सारी शिकायतें मिली हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने वाली फिल्में और डिजिटल न्यूजपेपर्स प्रेस काउंसिल एक्ट, केबल टेलिविजन नेटवर्क एक्ट और सेंसर बोर्ड की गाइडलाइंस के दायरे में नहीं आते हैं। हम इस पर जल्द ही कुछ नई गाइडलाइंस लेकर आएंगे।’

बता दें कि एमआईबी ने पिछले दिनों वेब सीरीज ‘तांडव’ (Tandav) के खिलाफ बीजेपी सांसद मनोज कोटक की शिकायत के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म एमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime) से स्पष्टीकरण मांगा था। इस वेब सीरीज के खिलाफ विभिन्न राज्यों में एफआईआर भी दर्ज की गई थीं। बड़े पैमाने पर विरोध को देखते हुए ‘तांडव’ के निर्माताओं को माफी मांगनी पड़ी थी।   

मीडिया रिपोर्ट्स का कहना था कि एमआईबी दो विकल्पों पर काम कर रहा है। इनमें से एक तो है कि प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) की तर्ज पर डिजिटल न्यूज और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए सेल्फ रेगुलेशन इकाई का गठन किया जाए जबकि दूसरा विकल्प कानून का मसौदा तैयार करना है।

इस बीच जावड़ेकर ने कहा है कि फरवरी में सिनेमा हॉल 100 फीसदी से खुल सकते हैं। उनका कहना है, ‘हम ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन बुकिंग को प्रोत्साहित करेंगे। दो शो के बीच में थोड़ा समय रहेगा। ताकि एकदम भीड़ न हो। इस बात को ध्यान में रखते हुए सैनिटाइजेशन और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना पहले की तरह अनिवार्य होगा।’


टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय एमआईबी प्रकाश जावड़ेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स डिजिटल प्लेटफॉर्म्स
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

43 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago