होम / डिजिटल / जानिए, 9 महीने में 'डिज्नी स्टार' ने कितने करोड़ का दर्ज किया रेवेन्यू
जानिए, 9 महीने में 'डिज्नी स्टार' ने कितने करोड़ का दर्ज किया रेवेन्यू
वॉल्ट डिज्नी ने घोषणा की है कि वह चौथी तिमाही से अपने स्पोर्ट्स प्रोग्रामिंग रेवेन्यू में कटौती करेगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
वॉल्ट डिज्नी के भारतीय कारोबार 'डिज्नी स्टार' ने नौ महीनों में 5200 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया है। हालांकि, 'डिज्नी स्टार' ने इस अवधि में 3600 करोड़ रुपये का घाटा बताया है।
18 अक्टूबर को कंपनी द्वारा दायर एक रिपोर्ट के मुताबिक, नौ महीने की अवधि के दौरान, 'डिज्नी स्टार' ने अपने नेटवर्क पर विभिन्न खेल कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें अप्रैल-मई में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL), अक्टूबर-नवंबर 2022 में आईसीसी टी20 वर्ल्डकप और इसके अलावा भारत के कई घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल थे।
वॉल्ट डिज्नी ने घोषणा की है कि वह चौथी तिमाही से अपने स्पोर्ट्स प्रोग्रामिंग रेवेन्यू में कटौती करेगा। कंपनी ने कहा है कि वह अपने वित्तीय नतीजे दो सेगमेंट में जारी करेगी: एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स। मीडिया फर्म ने बुधवार को कहा कि यह कदम इस साल की शुरुआत में कंपनी के पुनर्गठन के बाद उठाया गया है।
भारत में स्पोर्ट्स के अंदर ESPN और ESPN, Star -ब्रैंडेड स्पोर्ट्स चैनल्स और लाइसेंसिंग स्पोर्ट्स कंटेंट से अर्जित शुल्क शामिल होंगे।
वहीं, दूसरी तरफ एंटरटेनमेंट सेगमेंट में इसके लीनियर नेटवर्क्स, स्ट्रीमिंग सर्विसेज और लाइसेंसिंग फिल्म्स व टेलीविजन कंटेंट से अर्जित रेवेन्यू शामिल होंगे।
टैग्स वॉल्ट डिज्नी डिज्नी स्टार