होम / डिजिटल / डिज्नी स्टार ने लीडरशिप टीम में किए बदलाव, गौरव बनर्जी की बढ़ी जिम्मेदारी
डिज्नी स्टार ने लीडरशिप टीम में किए बदलाव, गौरव बनर्जी की बढ़ी जिम्मेदारी
‘डिज्नी स्टार’ में नेटवर्क एंटरटेनमेंट चैनल्स के हेड तौर पर केविन वज के अलग होने के दो महीने के बाद अब नेटवर्क ने कई संगठनात्मक बदलावों की घोषणा की है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘डिज्नी स्टार’ (Disney Star) में नेटवर्क एंटरटेनमेंट चैनल्स के हेड तौर पर केविन वज (Kevin Vaz) के अलग होने के दो महीने के बाद अब नेटवर्क ने कई संगठनात्मक बदलावों की घोषणा की है।
के. माधवन (डिज्नी स्टार के कंट्री मैनेजर व प्रेजिडेंट) द्वारा लिखे गए एक आंतरिक मेल के अनुसार, टीवी और डिज्नी+ हॉटस्टार के लिए कंटेंट स्टूडियो का नेतृत्व करने के अलावा गौरव बनर्जी अब स्टार भारत के हिंदी व अंग्रेजी मूवी क्लस्टर, किड्स एंड इंफोटेनमेंट और रीजनल पोर्टफोलियो (ईस्ट) के की जिम्मेदारी संभालेंगे, जिसमें स्टार जलशा और स्टार किरण शामिल भी हैं। गौरव बनर्जी पहले की तरह अब भी के. माधवन को रिपोर्ट करना जारी रखेंगे।
कृष्णन कुट्टी अब पूरे दक्षिण और मराठी रीजनल पोर्टफोलियो के बिजनेस व कंटेंट हेड होंगे, जिसमें स्टार सुवर्णा, स्टार मा, एशियानेट, स्टार विजय, स्टार प्रवाह और डी+ एच रीजनल स्पेशल शामिल हैं। वह भी सीधे के. माधवन को रिपोर्ट करेंगे।
सुमंत बोस स्टार प्लस और स्टार उत्सव के बिजनेस हेड के तौर पर अपना योगादान देते रहेंगे और इसके लिए वह सीधे माधवन को रिपोर्ट करेंगे। इसके अतिरिक्त वह स्टार प्लस, स्टार जलशा और डिज्नी + हॉटस्टार के हिंदी स्पेशल के लिए कंटेंट का नेतृत्व करेंगे, जिसके लिए उनकी अतिरिक्त रिपोर्टिंग डिज्नी + हॉटस्टार के प्रमुख साजिथ शिवनंदन के साथ-साथ गौरव बनर्जी को भी होगी।
स्टार मां, स्टार जलशा, स्टार किरण और स्टार सुवर्णा का नेतृत्व करने वाले आलोक जैन ने नेटवर्क छोड़ने का मन बना लिया है।
इसके अलावा, मणि रंगराजन डिज्नी क्लस्टर के लिए टेक्नोलॉजी व ऑपरेशंस की देखरेख के अलावा, नेटवर्क में इन कार्यों की पूरी निगरानी करेंगे। वहीं, उन्हें ट्रैफिक व प्रजेंटेशन के हेड विवेक धायमाडे और ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी व ऑपरेशंस के हेड गजेंद्र तिजारे रिपोर्ट करेंगे।
क्रिएटिव कम्युनिकेशंस की हेड मीनाक्षी अचन अपनी वर्तमान भूमिका के अलावा सोशल लिसनिंग (Social Listening) की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। Distillery के हेड वेंके शर्मा उन्हें रिपोर्ट करेंगे।
‘डिज्नी स्टार’ (Disney Star) में किए गए यह सभी संगठनात्मक बदलाव तुरंत प्रभावी होंगे।
टैग्स बदलाव लीडरशिप टीम डिज्नी स्टार गौरव बनर्जी