होम / डिजिटल / मीडिया व एंटरटेनमेंट सेक्टर का 28% हिस्सा रहा डिजिटल मीडिया स्टार्टअप: MIB रिपोर्ट
मीडिया व एंटरटेनमेंट सेक्टर का 28% हिस्सा रहा डिजिटल मीडिया स्टार्टअप: MIB रिपोर्ट
2023 की EY-FICCI रिपोर्ट के आंकड़ों का हवाला देते हुए M&E रिपोर्ट में पिछले पांच वर्षों में डिजिटल मीडिया सेक्टर की क्रमिक वृद्धि का भी उल्लेख किया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
सूचना-प्रसारण मंत्रालय की एक हालिया रिपोर्ट से पता चला है कि डिजिटल मीडिया ने मीडिया व एंटरटेनमेंट (M&E) इंडस्ट्री में एक सब-सेक्टर के तौर पर लगभग 100 स्टार्टअप का उदय देखा है, जो 2022 में मीडिया व एंटरटेनमेंट सेक्टर का कुल 28.20 प्रतिशत था।
मीडिया व एंटरटेनमेंट सेक्टर में अगला सबसे बड़ा योगदानकर्ता 28 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ स्टार्टअप्स का एंटरटेनमेंट सब-सेक्टर था।
डिजिटल मीडिया न्यूज व पब्लिशिंग सेक्टर में कुल मिलाकर 36 नए वेंचर्स का उदय हुआ।
ओओएच मीडिया व डिजिटल मीडिया ब्लॉगिंग स्टार्टअप का 2022 में केवल तीन स्टार्टअप की शुरुआत के साथ पाई चार्ट में सबसे कम यानी केवल 0.80 प्रतिशत का हिस्सा रहा।
2023 की EY-FICCI रिपोर्ट के आंकड़ों का हवाला देते हुए M&E रिपोर्ट में पिछले पांच वर्षों में डिजिटल मीडिया सेक्टर की क्रमिक वृद्धि का भी उल्लेख किया गया है। 2017 में, यह सेक्टर सिर्फ 119 अरब रुपए का था और 2022 में बढ़कर 571 अरब रुपए का हो गया, जिससे पांच वर्षों में इसमें 380 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 2025 तक इस सेक्टर का मूल्य लगभग 862 बिलियन रुपए तक होने की उम्मीद है।
टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय मीडिया व एंटरटेनमेंट सेक्टर डिजिटल मीडिया स्टार्टअप