होम / डिजिटल / लॉन्चिंग के महज 20 दिनों के भीतर ‘ET NOW’ की वेबसाइट ने हासिल की यह उपलब्धि

लॉन्चिंग के महज 20 दिनों के भीतर ‘ET NOW’ की वेबसाइट ने हासिल की यह उपलब्धि

‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के अंग्रेजी बिजनेस न्यूज चैनल ‘ईटी नाउ’ (ET NOW) की वेबसाइट etnownews.com ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के अंग्रेजी बिजनेस न्यूज चैनल ‘ईटी नाउ’ (ET NOW) की वेबसाइट etnownews.com ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान ने ‘गूगल एनालिटिक्स’ (Google Analytics) का हवाला देते हुए दावा किया है कि इस वेबसाइट ने लॉन्चिंग के महज 20 दिनों के भीतर ही 10 मिलियन यूनिक यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया है।

इसके साथ ही ‘स्लाइक’ (Slike) का हवाला देते हुए संस्थान का कहना है कि डिजिटल फर्स्ट वीडियो की सीरीज पेश करते हुए, जिसमें दिन भर की प्रमुख बिजनेस न्यूज, ओपिनियन और एनालिसिस शामिल रहते हैं, etnownews.com ने अपने वीडियो कंटेंट पर 20.4 मिलियन से अधिक व्यूज प्राप्त किए हैं।

वेबसाइट पर ‘Editor’s Take’ समेत कई मल्टीमीडिया वेब सीरीज भी होस्ट की जाती हैं, जिसमें 'ईटी नाउ' के मैनेजिंग एडिटर निकुंज डालमिया निवेश के टिप्स देते हैं। इसके अलावा पर्सनल फाइनेंस पर ‘The ET Money’ और ऑटो सेक्टर पर ‘ET Now Mobility’ जैसे शो भी इस पर देखे जा सकते हैं।

वेबसाइट की इस उपलब्धि के बारे में ‘टाइम्स नेटवर्क’ के प्रेजिडेंट और सीओओ (डिजिटल बिजनेस) रोहित चड्ढा का कहना है, ‘यह वास्तव में हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। लॉन्चिंग के कुछ दिनों के भीतर इस तरह की उपलब्धि व्युअर्स की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बेहतरीन और प्रभावी मल्टीमीडिया कंटेंट तैयार करने के हमारे समर्पण को दर्शाती है। ये आंकड़ें हमें और बेहतर व प्रभावशाली कंटेंट तैयार करने के लिए प्रेरित करेंगे। मुझे विश्वास है कि etnownews.com तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा और इस क्षेत्र में सफलतापूर्वक लीडरशिप पोजीशन हासिल करेगा।’


टैग्स ईटी नाउ निकुंज डालमिया टाइम्स नेटवर्क न्यूज वेबसाइट रोहित चड्ढा बिजनेस न्यूज वेबसाइट
सम्बंधित खबरें

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 day ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

2 days ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

5 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

6 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

1 hour ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

7 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

4 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago