होम / डिजिटल / ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ डिजिटल में चीफ कंटेंट ऑफिसर बिनॉय प्रभाकर ने लिया यह बड़ा फैसला
‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ डिजिटल में चीफ कंटेंट ऑफिसर बिनॉय प्रभाकर ने लिया यह बड़ा फैसला
बिनॉय प्रभाकर ने अपने इस फैसले के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ पर एक पोस्ट भी की है। बता दें कि ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ के साथ बिनॉय प्रभाकर की यह दूसरी पारी थी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
वरिष्ठ पत्रकार बिनॉय प्रभाकर ने ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (Hindustan Times) के साथ अपनी पारी को विराम देने का फैसला किया है। उन्होंने अप्रैल 2023 में यहां डिजिटल टीम में बतौर चीफ कंटेंट ऑफिसर (CCO) जॉइन किया था। बिनॉय प्रभाकर ने अपने इस फैसले के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (Linkedin) पर एक पोस्ट भी की है।
अपनी पोस्ट में बिनॉय प्रभाकर ने लिखा है, ‘अपडेट: आज हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल में मेरा आखिरी दिन है। सौ साल पुराने पब्लिशर के डिजिटल संचालन का नेतृत्व करना मेरे लिए अत्यंत सम्मान की बात थी। अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मैंने जो काम किया, उस पर मुझे बेहद गर्व है।’
बता दें कि ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ के साथ बिनॉय प्रभाकर की यह दूसरी पारी थी। उन्होंने वर्ष 2001 में ‘HT’ से ही बतौर ट्रेनी कॉपी एडिटर अपने करियर की शुरुआत की थी।
‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ में अपनी दूसरी पारी से पहले तीन साल से ज्यादा समय से बिनॉय प्रभाकर ‘नेटवर्क18’ (NETWORK 18) की बिजनेस न्यूज वेबसाइट ‘मनीकंट्रोल’ (Moneycontrol) में एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। बिनॉय प्रभाकर ने वर्ष 2017 में नेटवर्क18 समूह जॉइन किया था और इस नेटवर्क के साथ सात साल से ज्यादा समय तक जुड़े रहे।
पूर्व में वह ‘द इकनॉमिक टाइम्स’ (The Economic Times), ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ (The Indian Express) और ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ (The Times of India) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
टैग्स