होम / डिजिटल / सीनियर जर्नलिस्ट बरखा दत्त का यू-ट्यूब चैनल हैक, हैकर्स ने डिलीट किया पूरा कंटेंट
सीनियर जर्नलिस्ट बरखा दत्त का यू-ट्यूब चैनल हैक, हैकर्स ने डिलीट किया पूरा कंटेंट
सीनियर जर्नलिस्ट बरखा दत्त द्वारा संचालित यू-ट्यूब चैनल 'मोजो स्टोरी' को हैक किए जाने की खबर सामने आयी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
सीनियर जर्नलिस्ट बरखा दत्त द्वारा संचालित यू-ट्यूब चैनल 'मोजो स्टोरी' को हैक किए जाने की खबर सामने आयी है। बता दें कि हैक करने के बाद हैकर्स ने उनके यू-ट्यूब चैनल से पूरा कंटेंट डिलीट कर दिया है।
एक ट्वीट में बरखा दत्त ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मोजो स्टोरी का ईमेल और यूट्यूब चैनल हैक कर लिया गया था और वह और उनकी टीम प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में असमर्थ थी।
उन्होंने ट्वीट कर बताया कि हैकर्स द्वारा चैनल के सभी कंटेंट को डिलीट कर दिया गया है - चार साल का खून, मेहनत, पसीना, आंसू, 11 हजार वीडियो, 3 साल का कार्य, सब चला गया। मेरा दिल टूट गया है।
उन्होंने आगे कहा कि घंटों की मशक्कत के बाद यू-ट्यूब की टीम की ओर से आश्वासन दिया गया है कि इस पर कार्रवाई की जा रही है।
After hours of urging @TeamYouTube to act & being assured action is being taken, I woke up to find @themojostory channel content ALL DELETED by the hackers- four years of blood, toil, sweat, tears, 11 thousand videos, COVID work of 3 years, ALL GONE. I am heartbroken @nealmohan
— barkha dutt (@BDUTT) June 5, 2023
टैग्स चैनल बरखा दत्त हैकर्स यू-ट्यूब चैनल मोजो स्टोरी