होम / डिजिटल / विजय अय्यर ने किया जॉइन Flipkart, इस बड़े पद पर आएंगे नजर

विजय अय्यर ने किया जॉइन Flipkart, इस बड़े पद पर आएंगे नजर

विजय अय्यर ने इससे पहले Amazon Ads में डायरेक्टर की भूमिका निभाई थी और वह 2024 के अंतिम छह महीनों में Amazon India से इस्तीफा देने वाले तीसरे वरिष्ठ अधिकारी हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

एमेजॉन ऐड्स इंडिया (Amazon Ads India) से हाल ही में इस्तीफा देने वाले विजय अय्यर अब Flipkart से जुड़ गए हैं। उन्होंने फ्लिपकार्ट्स ऐड्स के वाइस प्रेजिडेंट और जनरल मैनेजर के रूप में अपनी नई भूमिका संभाली है। Vijay ने Amazon में नौ साल से अधिक समय तक अपनी सेवाएं दी थीं।

हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, Flipkart अपने Ads Vertical को Amazon India की तर्ज पर मजबूत करने की योजना बना रहा है और विजय अय्यर पूरे ऑपरेशंस का नेतृत्व करेंगे।

विजय अय्यर ने इससे पहले Amazon Ads में डायरेक्टर की भूमिका निभाई थी और वह 2024 के अंतिम छह महीनों में Amazon India से इस्तीफा देने वाले तीसरे वरिष्ठ अधिकारी हैं। उनसे पहले इंडिया हेड मनीष तिवारी और कंज्युमर इलेक्ट्रॉनिक्स हेड रणजीत बाबू ने भी कंपनी छोड़ी थी।

एक्सचेंज4मीडिया ने ही सबसे पहले यानी 11 दिसंबर को विजय अय्यर के Amazon Ads छोड़ने की खबर प्रकाशित की थी।

विजय अय्यर का डिजिटल विज्ञापन, सोशल मीडिया और वीडियो में काम करने का व्यापक अनुभव है। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की योजना और क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Amazon से पहले विजय ने RML Information Services, Komli Media, Azira, और Yahoo जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं।

Flipkart में विजय अय्यर की नियुक्ति से कंपनी के विज्ञापन क्षेत्र को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

28 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

20 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago