होम / डिजिटल / इस सर्वे में हुआ खुलासा, दिल्ली छोड़ना चाहते हैं आधे से ज्यादा लोग

इस सर्वे में हुआ खुलासा, दिल्ली छोड़ना चाहते हैं आधे से ज्यादा लोग

ऑनलाइन सर्वे में दिल्ली के निवासियों ने ही हिस्सा लिया था, पूछा गया था एक सवाल, कुछ लोगों ने शुरू कर दी है विकल्प की तलाश

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

प्रदूषण का खराब स्तर देखते हुए दिल्ली को लोग अब रहने के लिए अलग स्थान का विकल्प तलाश रहे हैं। इस बात का खुलासा यूसी ब्राउजर के सर्वेक्षण में हुआ है। दरअसल, यूसी ब्राउजर ने अपने यूजर्स से इस संदर्भ में एक सवाल पूछा था, जिसमें 67 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि वे प्रदूषण से परेशान होकर यह शहर छोड़ना चाहते हैं। सर्वे के अनुसार, 33 प्रतिशत लोग अभी भी दिल्ली छोड़कर जाने को तैयार नहीं हैं। यूसी ब्राउजर के ऑनलाइन सर्वे में दिल्ली के निवासियों ने ही हिस्सा लिया था। इस सर्वे में कुल 16 हजार 416 लोगों ने वोट दिया, जिसमें से 11 हजार एक ने दिल्ली छोड़ने की मंशा की बात स्वीकारी।

इस सर्वे में सिर्फ यूसी ब्राउजर के यूजर्स ने हिस्सा लिया था। ज्यादातर यूजर्स का कहना था कि उन्होंने विकल्प तलाशना शुरू कर दिया है और शायद ही अगले साल वे फिर से इस त्रासदी को देखने के लिए दिल्ली में मौजूद होंगे। कुछ लोगों का कहना था कि उन्होंने ट्रांसफर के लिए अर्जी भी डाल दी है।

इसके साथ ही 5 हजार 415 लोगों का कहना था कि वे दिल्ली छोड़कर नहीं जाना चाहते हैं। जो लोग छोड़कर नहीं जाना चाहते, उन्होंने कमेंट भी किए हैं। उनका कहना है कि रोजी-रोटी के चलते वे दिल्ली छोड़ नहीं सकते।

एक यूजर ने कहा कि वह अपने गांव से शहर में पैसे कमाने के लिए आया था और वापस जाकर वह बेरोजगार ही हो जाएगा। अगर कहीं अच्छे रोजगार का अवसर मिले तो वह जरूर सोच सकता है कि प्रदूषण से दूर निकला जाए। गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर के लोग प्रदूषण की मार सह रहे हैं। बढ़ते प्रदूषण के कारण कुछ दिनों पूर्व यहां के स्कूलों में छुट्टी भी कर दी गई थी।


टैग्स सर्वे दिल्ली में प्रदूषण यूसी ब्राउजर
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

19 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago