होम / डिजिटल / ICC वर्ल्डकप 2023: Disney+ Hotstar पर IND Vs AUS मैच में जुटे 2.5 करोड़ से ज्यादा दर्शक

ICC वर्ल्डकप 2023: Disney+ Hotstar पर IND vs AUS मैच में जुटे 2.5 करोड़ से ज्यादा दर्शक

भारत ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ वर्ल्ड कप 2023 में अपना पहला मैच खेला और पहले ही मुकाबले में विजयी आगाज किया। 

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

भारत ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ वर्ल्ड कप 2023 में अपना पहला मैच खेला और पहले ही मुकाबले में विजयी आगाज किया। भारत ने रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने 200 रन का टारगेट दिया, जिसे भारत ने 41.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच को करोड़ों दर्शकों ने देखा।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी। जब ऑस्ट्रेलियाई की पारी शुरू हुई तो इसे ऑनलाइन करीब 1.5 करोड़ दर्शकों ने देखा। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों ने जब खेलना शुरू किया, तो दर्शकों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की संख्या पहले तो 2 करोड़ और फिर 2.6 करोड़ हो गई।

यह पहली बार है जब टीवी व डिजिटल दोनों के आधिकारिक प्रसारणकर्ता 'डिज्नी स्टार' ने 'डिज्नी+ हॉटस्टार' का उपयोग करने वाले मोबाइल यूजर्स के लिए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप को निःशुल्क किया है। 

जैसा कि पहले ही हमारी सहयोगी वेबसाइट 'एक्सचेंज4मीडिया' ने रिपोर्ट दी थी कि डिज्नी स्टार ने ICC वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपने 26 स्पॉन्सर्स की घोषणा की है, जिनमें PhonePe, Mahindra & Mahindra Ltd, Dream11, Hindustan Unilever, Coca-Cola, Havells, IndusInd Bank, Pernod India, Booking.com, Peter England, Kingfisher Packaged Drinking Water, Mondelez, Emirates, Diageo, Jindal Panther, MRF Tyres, LendingKart, BPCL, Herbalife, Haier Appliances, AMFI, Google Pay, Polycab, Amul, Hero Motorcorp की VIDA और Amazon शामिल हैं।

वैसे अब, निगाहें भारत के अगले मैच पर हैं, जब 11 अक्टूबर को भारत अफगानिस्तान से और फिर 14 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा। 

ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 देश के 10 अलग-अलग स्थानों पर खेला जा रहा है। क्रिकेट के इस महाकुंभ में कुल मिलाकर 46 द‍िनों में 48 मैच हैं। इनमें 10 देशों की टीमों ने हिस्सा लिया है। मैचों का प्रसारण विशेष रूप से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। 'डिज्नी+ हॉटस्टार' पर मोबाइल यूजर्स के लिए मुफ्त स्ट्रीमिंग की सुविधा दी गई है। 

बता दें कि वर्ल्डकप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच के साथ हुई।


टैग्स दर्शक भारत डिज्नी+ हॉटस्टार ऑस्ट्रेलिया
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

14 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago