होम / ब्रैंड स्पीक्स / IPL के लिए स्टार इंडिया ने 10 स्पॉन्सर्स से किया करार!
IPL के लिए स्टार इंडिया ने 10 स्पॉन्सर्स से किया करार!
‘इंडियन प्रीमियर लीग’ (IPL) का 13वां सीजन शुरू होने में अब एक महीने से भी कम समय रह गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘इंडियन प्रीमियर लीग’ (IPL) का 13वां सीजन शुरू होने में अब एक महीने से भी कम समय रह गया है। ऐसे में ‘स्टार इंडिया‘ (Star India) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले इस आयोजन के स्पॉन्सर्स के रूप में 10 टॉप ब्रैंड्स के साथ करार किया है।
बता दें कि आईपीएल के मीडिया राइट्स स्टार इंडिया के पास हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस आयोजन के लिए स्टार इंडिया ने कथित रूप से अमेजॉन, फोनपे और ड्रीम11 को बतौर को-प्रजेंटिंग स्पान्सर्स के रूप में साइन किया है। इसके अलावा अन्य स्पॉन्सर्स के रूप में
आईटीसी फूड्स, पॉलीकैब, एशियन पेंट्स, कोका-कोला, एमआरएफ, मॉन्डलेज और कमला पसंद के नाम शामिल होने की खबर है। हालांकि अभी इन नामों की पुष्टि की जानी है। बताया जाता है कि ब्रॉडकास्टर्स ने कथित रूप से अपनी इन्वेंट्री से 50 प्रतिशत से ज्यादा बुकिंग भी कर ली है।
यह आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच होना है। इसी दौरान त्योहारी सीजन भी है। मीडिया बायर्स के अनुसार, आईपीएल इस बार फेस्टिव एडवर्टाइजर्स को ज्यादा आकर्षित करेगा। बता दें कि पिछले हफ्ते ही ड्रीम11 ने 222 करोड़ रुपये में इसकी टाइटल स्पॉन्सरशिप हासिल की है।
हालांकि, 13वें सीजन के लिए टाइटल स्पॉन्सरशिप के रूप में वीवो के बाहर होने के बाद शुरुआती हिचक दिखाई दे सकती है, लेकिन आईपीएल की लोकप्रियता को देखते हुए अन्य लोकप्रिय ब्रैंड्स इस सीरीज से दूर जाते दिखाई नहीं दे रहे हैं। उदाहरण के लिए फोनपे को ही लें तो यह पिछले सीजन में भी स्पॉन्सर रह चुका है।
इस साल महामारी की शुरुआत से पहले स्टार इंडिया ने फरवरी तक करीब नौ एडवर्टाइजर्स के साथ करार किया था, जिनमें वीवो, कोका-कोला इंडिया, अमेजॉन, फोनपे, ड्रीम11 और मारुति सुजुकी 900 करोड़ रुपये की इन्वेंट्री बेच रहे हैं। हालांकि, इस समय स्पॉन्सरशिप की कीमत के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
टैग्स आईपीएल अमेजॉन ड्रीम11 इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल2020 फोनपे