होम / ब्रैंड स्पीक्स / ‘कवितालय प्रॉडक्शंस’ ने करण तौरानी को नियुक्त किया इंडिपेंडेंट डायरेक्टर

‘कवितालय प्रॉडक्शंस’ ने करण तौरानी को नियुक्त किया इंडिपेंडेंट डायरेक्टर

‘कवितालय प्रॉडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड’ की स्थापना जाने-माने फिल्म निर्माता और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित डॉ. के. बालाचंदर (अब दिवंगत) ने की थी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

दक्षिण भारत के प्रमुख प्रॉडक्शन हाउस ‘कवितालय प्रॉडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड’ (Kavithalayaa Productions Pvt ltd) ने ‘एलारा कैपिटल’ के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट-रिसर्च एनालिस्ट (Media, Consumer Discretionary & Internet) करण तौरानी (Karan Taurani) को अपने बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।

बता दें कि ‘कवितालय प्रॉडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड’ की स्थापना जाने-माने फिल्म निर्माता और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित डॉ. के. बालाचंदर (अब दिवंगत) ने की थी। इस प्रॉडक्शन हाउस को फीचर फिल्मों, टेलिविजन कंटेंट, ओटीटी शो और एजुकेशनल फिल्म्स/डॉक्यूमेंटरी के निर्माण के क्षेत्र में 42 साल पूरे हो चुके हैं।  

साउथ की फिल्मों के स्टार रजनीकांत को वर्ष 1975 में डॉ. के. बालाचंदर ने सबसे पहले एक अन्य प्रॉडक्शन हाउस में इंट्रोड्यूस किया था, लेकिन उन्होंने कवितालय की स्थापना वर्ष 1981 में की। 1982 से रजनीकांत कवितालय के लिए 10 फिल्मों में काम कर चुके हैं। समय के साथ यह प्रॉडक्शन हाउस मीडिया और एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में साउथ का जाना-माना नाम बन चुका है।

वहीं, करण तौरानी की बात करें तो उन्हें रिसर्च एनालिसस और फाइनेंसियल इंडस्ट्री का काफी अनुभव है। तौरानी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ‘Pioneer Investcorp’ से की। यहां उन्होंने वर्ष 2011 तक रिसर्च एनालिस्ट (Institutional Equity Research) के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसके बाद तौरानी ने रिसर्च एनालिस्ट के रूप में ‘IFCI Financial Services’ को जॉइन कर लिया और वर्ष 2014 तक अपनी सेवाएं दीं।

बाद में वर्ष 2014 से 2015 तक करण तौरानी ने ‘Religare’ में एसोसिएट के रूप काम किया और फिर ‘Dolat Capital Market Private Ltd’ में आ गए। यहां उन्होंने वर्ष 2015 से 2017 तक सीनियर एनालिस्ट (IT Services & Media sector) और वर्ष 2017 से वर्ष 2018 तक वाइस प्रेजिडेंट (Research) के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसके बाद वर्ष 2018 से वह ‘एलारा कैपिटल’ में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।


टैग्स नियुक्ति स्वतंत्र निदेशक इंडिपेंडेंट डायरेक्टर कवितालय प्रॉडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड करण तौरानी डॉ. के. बालाचंदर
सम्बंधित खबरें

OOH विज्ञापन बाजार ने 2025 में दिखाई 4% की ग्रोथ: PMAR

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक, भारत का आउट-ऑफ-होम (OOH) विज्ञापन उद्योग 2025 में ऐसा इकलौता पारंपरिक माध्यम रहा जिसने कुल मिलाकर ग्रोथ दर्ज की।

26 minutes ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

5 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

10-February-2026

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

46 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

59 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

1 hour ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

1 hour ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 hour ago