होम / ब्रैंड स्पीक्स / ‘Banijay Asia’ ने साउथ ईस्ट एशिया में किया स्ट्रैटेजिक विस्तार, शुरू किया ‘CreAsia Studio’
‘Banijay Asia’ ने साउथ ईस्ट एशिया में किया स्ट्रैटेजिक विस्तार, शुरू किया ‘CreAsia Studio’
‘बनिजय एशिया’ और ‘एंडेमोल शाइन इंडिया’ के फाउंडर और ग्रुप सीईओ दीपक धर ने Jessica Kam Engle को ‘CreAsia Studio’ का एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और बिजनेस हेड नियुक्त किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘बनिजय एशिया’ (Banijay Asia) और ‘एंडेमोल शाइन इंडिया’ (Endemol Shine India) के फाउंडर और ग्रुप सीईओ दीपक धर ने साउथ ईस्ट एशिया में ‘बनिजय एशिया’ के स्ट्रैटेजिक विस्तार की घोषणा की है और एक नई इकाई ‘CreAsia Studio’ शुरू की है। बताया जाता है कि ‘CreAsia Studio’ का मुख्य फोकस लोकल ऑरिजिनल तैयार करने के लिए स्थानीय सहयोग (local collaborations) पर रहेगा।
इसके साथ ही दीपक धर ने Jessica Kam Engle को ‘CreAsia Studio’ का एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और बिजनेस हेड नियुक्त किया है। वह दीपक धर को रिपोर्ट करेंगी और दक्षिण पूर्व एशिया के प्रमुख मार्केट्स-मलेशिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर, हांगकांग, फिलीपींस, वियतनाम और थाईलैंड में मार्केट स्ट्रैटेजिक व ग्रोथ के लिए जिम्मेदार होंगी।
जेसिका के पास इस क्षेत्र में डिज़्नी+, एचबीओ एशिया, वार्नर मीडिया एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स, एमटीवी नेटवर्क्स/वायकॉम, एमजीएम गोल्ड नेटवर्क और सेलेस्टियल पिक्चर्स जैसे ब्रैंड्स के साथ काम करने का 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है। जेसिका इससे पहले डिज्नी+ में कंटेंट और डेवलपमेंट हेड (APAC) के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
इस बारे में दीपक धर का कहना है, ‘एशियाई मार्केट में जेसिका का विशाल अनुभव, बनिजय के वैश्विक आईपी, स्थानीय सहयोग और क्षेत्र के लिए प्रॉडक्शन हब के रूप में भारत पर ध्यान केंद्रित करते हुए, CreAsia Studio हमारा अगला ग्रोथ इंजन है। हमें पूरा विश्वास है कि जेसिका का नेतृत्व हमें इस क्षेत्र में अग्रणी मौजूदगी की ओर ले जाएगा। उनकी नियुक्ति नए मार्केट्स में प्रवेश करने और दक्षिण पूर्व एशियाई एंटरटेनमेंट सेक्टर में हमारे पोर्टफोलियो में विविधता लाने की हमारी प्रतिबद्धता का भी एक प्रमाण है।’
वहीं, अपनी नई पारी के बारे में जेसिका का कहना है, ‘बनिजय फैमिली में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं दक्षिण पूर्व एशिया में स्ट्रैटेजिक विस्तार का नेतृत्व करने के लिए उत्साहित हूं। बनिजय की विश्व स्तरीय सामग्री उत्पादन विशेषज्ञता और वैश्विक वितरण में इसकी मजबूत स्थिति की बदौलत इस क्षेत्र की रचनात्मक प्रतिभा के पूल के साथ स्थानीय और वैश्विक आईपी विकसित करने के व्यापक अवसर हैं। मुझे इस क्षेत्र के प्रमुख प्लेयर्स के साथ बेहतर सहयोग की उम्मीद है।’
टैग्स बनिजय कंटेंट प्रॉडक्शन कंपनी बनिजय एशिया दीपक धर