होम / ब्रैंड स्पीक्स / BW Disrupt ने वुमेन एंत्रप्रेन्योर्स का कुछ यूं किया सम्मान, दी नई पहचान
BW Disrupt ने वुमेन एंत्रप्रेन्योर्स का कुछ यूं किया सम्मान, दी नई पहचान
BW Disrupt ने 27 जुलाई, 2023 को नई दिल्ली में वुमेन एंट्रेप्रेन्योर अवॉर्ड्स (WESA) के पांचवें संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन किया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
स्टार्टअप इकोसिस्टम में महिलाओं का प्रतिनिधित्व लंबे समय से चिंता का विषय रहा है और इससे अछूता भारतीय स्टार्टअप परिदृश्य भी नहीं है। लिहाजा, इंडस्ट्री में विविधता और नवीनता को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को एंत्रप्रेन्योरशिप (उद्यम) में जोखिम उठाने के लिए प्रोत्साहित करना महत्वपूर्ण है। उन महिला एंत्रप्रेन्योर्स (महिला उद्यमियों) की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए, जिन्होंने सफल वेंचर स्थापित किए हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा बनीं हैं, ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हुए BW Disrupt ने 27 जुलाई, 2023 को नई दिल्ली में 'द वुमेन एंत्रप्रेन्योर समिट एंड अवॉर्ड्स' (WESA) के पांचवें संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन किया।
अपने पांचवें संस्करण के जरिए वुमेन एंत्रप्रेन्योर अवॉर्ड्स का उद्देश्य उन महिला लीडर्स का आभार प्रकट करना और सम्मानित करना है जो अलग-अलग क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
जूरी पैनल व स्क्रीनिंग प्रक्रिया:
BW WESA 2023 में अंकुर कैपिटल की को-फाउंडर व मैनेजिंग पार्टनर रेमा सुब्रमण्यन; दृश्य एजुकेशन के डायरेक्टर भुवन रवि; इंडीक्यूब की को-फाउंडर मेघना अग्रवाल, सस्टेनेबिलिटी रीन्यू (Sustainability ReNew) की को-फाउंडर व चेयरपर्सन वैशाली सिन्हा निगम और ब्लैकसॉइल (Blacksoil) के सीनियर वॉइस प्रेजिडेंट चिराग शाह जैसे प्रतिष्ठित लोग जूरी पैनल शामिल थे।
WESA को कुल 100 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जिनका मूल्यांकन कर पहले स्क्रीनिंग राउंड के बाद 55 से अधिक नामांकनों को शॉर्टलिस्ट किया गया। इस शॉर्टलिस्ट के बाद, चयनित व्यक्ति विचार-विमर्श के दूसरे राउंड तक पहुंचे और फिर उन्हें सम्मानित जूरी पैनल के सामने प्रस्तुत होने का मौका मिला। बता दें कि इस दौरान सभी नामांकित व्यक्तियों को सावधानीपूर्वक बहु-स्तरीय स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।
अवॉर्ड्स में क्रिएटिव वुमेन एंत्रप्रेन्योर, एजुकेशन व एडटेक, फैशन व लाइफ स्टाइल, फिनटेक व अन्य विभिन्न कैटेगरीज शामिल थीं। विशेष रूप से, टेक्नोलॉजी कैटेगरी के साथ-साथ यंग वुमेन एंत्रप्रेन्योर ऑफ द ईयर (30 वर्ष से नीचे) और स्टार्टअप वुमेन एंत्रप्रेन्योर शामिल रहीं।
मौजूदा कैटेगरीज के अलावा, BW Disrupt ने हेल्थ, वेलनेस और हेल्थटेक अवॉर्ड के साथ-साथ सोशल इम्पैक्ट एंत्रप्रेन्योर वुमेन अवॉर्ड भी पेश किया, जिसमें कई योग्य महिला उद्यमियों ने हिस्सा लिया।
विजेताओं के नाम:
एक भव्य कार्यक्रम में BW WESA 2023 के विजेताओं का अनावरण किया गया। 'बेस्ट एंत्रप्रेन्योर इन एग्रीटेक' और 'बेस्ट एंत्रप्रेन्योर इन टेक्नोलॉजी' कैटेगरीज में 'गार्ड एयरोस्पेस' (Gaurda Aerospace) की को-फाउंडर रितिका अग्निश्वर शामिल रहीं। 'बेस्ट क्रिएटिव एंत्रप्रेन्योर' का खिताब स्टोंक्स स्टूडियोज की को-फाउंडर और पार्टनर तनीषा फगवानी और GIVA की को-फाउंडर व क्रिएटिव हेड निकिता प्रसाद ने जीता।
'बेस्ट एंत्रप्रेन्योर इन ईकॉमर्स टेक' कैटेगरी के लिए क्लोविया की को-फाउंडर व चीफ ग्रोथ ऑफिसर सौम्या कांत को व 'बेस्ट एंत्रप्रेन्योर इन फैशन एंड लाइफस्टाइल' के लिए Tidy Up की को-फाउंडर वाणी तलवार खोसला को विजेता चुना गया। इसके अतिरिक्त 'बेस्ट एंत्रप्रेन्योर इन हेल्थ एंड वेलनेस' के लिए ForMen & MyPuraVida की फाउंडर व डायरेक्टर ललीता पल्ले, 'बेस्ट सोशल एंत्रप्रेन्योर के लिए Quick Heal में ऑपरेशनल एक्सिलेंस की चीफ अनुपमा काटकर, 'बेस्ट एंत्रप्रेन्योर अंडर 30' व 'स्टार्टअप वुमेन एंत्रप्रेन्योर अवॉर्ड' के लिए House of Chikankari की को-फाउंडर व सीईओ आकृति रावल और 'बेस्ट एंत्रप्रेन्योर अंडर 30' के लिए Manetain Store की को-फाउंडर हिंसारा हबीब को चुना गया।
वहीं, The Sleep Company की को-फाउंडर प्रियंका सलोट, Autocracy Machinery की को-फाउंडर व सीईओ संतोषी सुषमा बुद्धिराजा और UClean की फाउंडर व मार्केटिंग हेड गुंजन तनेजा को 'बेस्ट इमर्जिंग एंत्रप्रेन्योर' का खिताब मिला। Advantage Club की को-फाउंडर व सीओओ स्मिति भट्ट देवड़ा को 'बेस्ट इमर्जिंग एंत्रप्रेन्योर' व 'बेस्ट एंत्रप्रेन्योर इन टेक्नोलॉजी' का खिताब दिया गया। Tongadive की फाउंडर व सीईओ अनुभा दीक्षित को 'बेस्ट एंत्रप्रेन्योर इन टेक्नोलॉजी', iMerit की फाउंडर व सीईओ राधा बासु 'वुमेन एंत्रप्रेन्योर ऑफ द ईयर', Erisha E Mobility की सीओओ अंशु परमार और Mother’s Kitchen की फाउंडर व सीईओ शिवानी मलिक को भी जूरी के विशेष सुझाव से 'वुमेन एंत्रप्रेन्योर ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड दिया गया।
इसके अलावा 'बेस्ट एंत्रप्रेन्योर इन इंजीनियरंग प्रोक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन' का खिताब Articlad की को-फाउंडर की स्मिता तिवारी को मिला। Strata Property की को-फाउंडर व सीओओ प्रियंका राठौर को 'बेस्ट एंत्रप्रेन्योर इन कमर्शियल रियल स्टेट', Eco Pallet की को-फाउंडर व एमडी प्रिया प्रकाश और SuperBottoms की सीईओ व फाउंडर पल्लवी उतगी दोनों ने 'बेस्ट एंत्रप्रेन्योर इन सस्टेनबिलिटी' का खिताब जीता।
टैग्स वेंचर स्टार्टअप इकोसिस्टम भारतीय स्टार्टअप परिदृश्य एंत्रप्रेन्योरशिप उद्यम महिला एंत्रप्रेन्योर्स महिला उद्यमी द वुमेन एंत्रप्रेन्योर समिट एंड अवॉर्ड्स