होम / ऐड वर्ल्ड / नोटबंदी के बाद बड़ी मीडिया कंपनियों पर पड़ा ये असर...
नोटबंदी के बाद बड़ी मीडिया कंपनियों पर पड़ा ये असर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई नोटबंदी (demonetisation) का असर एक और मीडिया कंपनी पर काफी पड़ा है। ‘21st Century Fox’ के स्वामित्व वाली मीडिया कंपनी ‘Star India’ का ऐंटरटेनमेंट बिजनेस काफी घट गया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई नोटबंदी (demonetisation) का असर एक और मीडिया कंपनी पर काफी पड़ा है। ‘21st Century Fox’ के स्वामित्व वाली मीडिया कंपनी ‘Star India’ का ऐंटरटेनमेंट बिजनेस काफी घट गया है। पांच सौ और एक हजार के नोट बंद किए जाने और मंदी के कारण 31 दिसंबर को खत्म हुए तीसरे वित्तीय वर्ष के दौरान कंपनी के ऐड रेवेन्यू में 30 मिलियन की कमी आई है।
हालांकि नोटबंदी से पहले 21st Century Fox के सीईओ जेम्स मर्डोक ने कहा था कि कंपनी का ऐंटरटेनमेंट बिजनेस काफी ऊंचाइयों को छुएगा और बड़े आयोजनों (big events) के कारण स्पोर्ट्स बिजनेस भी अपनी दमदार मौजूदगी बनाए रखेगा।
इससे पहले ZEEL की ओर से खबर आई थी कि तीसरी तिमाही में उसके ऐड रेवेन्यू में काफी कमी आई है और। Q3 FY16 में 26.8 ग्रोथ के मुकाबले Q3 FY17 में कम होकर यह 3.4 रह गई थी। बताया जाता है कि नकदी के संकट के कारण यह स्थिति आई है और इन कंपनियों को कम विज्ञापन मिल रहे हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स