होम / ऐड वर्ल्ड / सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बाद कंपनी ने वापस लिया यह विज्ञापन, मांगी माफी  

सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बाद कंपनी ने वापस लिया यह विज्ञापन, मांगी माफी  

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। डेनमार्क की क्लोथिंग कंपनी ‘जैक एंड जोन्स’ (Jack & Jones) ने अपने विज्ञापन की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना के बाद उसे वापस ले लिया है। कंपनी ने इस विज्ञापन के लिए लोगों की भावनाएं आहत होने के लिए उनसे मा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

डेनमार्क की क्लोथिंग कंपनी ‘जैक एंड जोन्स’ (Jack & Jones) ने अपने विज्ञापन की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना के बाद उसे वापस ले लिया है। कंपनी ने इस विज्ञापन के लिए लोगों की भावनाएं आहत होने के लिए उनसे माफी भी मांगी है। कंपनी ने कहा कि वह तुरंत प्रभाव से इस विज्ञापन को वापस ले रही है। DontHoldBack नाम के इस विज्ञापन में अभिनेता रणवीर सिंह एक लड़की को अपने कंधे पर उठाए दिख रहे हैं। साथ ही लिखा है, 'Don't Hold Back. Take Your Work Home.'

इस विज्ञापन को मुंबई की एडवर्टाइजिंग एजेंसी ‘मार्चिंग आन्‍ट्स’ (Marching Ants) ने किया था। मार्केट में इस विज्ञापन के आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जमकर आलोचना हो रही थी। अभिनेता सिद्धार्थ ने भी इस विज्ञापन के लिए कंपनी के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली थी। सिद्धार्थ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘वर्कप्लेस में महिलाओं के राइट्स को लेकर एक नई गिरावट देखने को मिली है। आखिर वे सोचते क्या हैं?’  उन्‍होंने इस विज्ञापन को औरतों के लिए बेहद अपमानजनक बताया। सोशल मीडिया पर महिलाओं की छवि को इस तरह पेश किए जाने को लेकर काफी बवाल मचा हुआ था।

वहीं रणवीर सिंह का कहना है, ‘जैक एंड जोन्स के विज्ञापन में कुछ भी गलत नहीं था लेकिन इसे जबरदस्ती नीचे गिराने की कोशिश की गई।‘

जैक एंड जोन्स ब्रैंड को बेचने वाले बेस्टसेलर इंडिया के कंट्री हेड विनीत गौतम के मुताबिक, 'हमारा ब्रैंड देश और दुनिया में एक प्रोग्रेसिव सोच के लिए जाना जाता है। इसे यूथ्स पसंद करते हैं। हम अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। कंपनी अपने बोल्ड ऐड को लेकर गंभीर है। विज्ञापन को लेकर अगर लोगों में तनाव है तो हम इसके लिए माफी मांगते हैं।’ उनका कहना है, 'हमारा मकसद इसके जरिए किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं था। हम इसे तुरंत बंद कर रहे हैं।'

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर विरोध के कारण कई ब्रैंड्स को इस साल अपने कैंपेन को वापस लेना पड़ा है। इससे पहले ‘ओला कैब्‍स’ ने अपने ‘Too expensive to take girlfriend out on a date’ कैंपेन को वापस लिया था। इसके अलावा ‘Havells India’ कंपनी को भी अपने टेलिविजन कैंपेन को वापस लेना पड़ा था। गौरतलब है कि रणवीर सिंह-वाणी कपूर की फिल्‍म 'बेफिक्रे'  नौ दिसंबर को रिलीज हो रही है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

1 week ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 week ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 week ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 week ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

18-February-2026


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

15 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

15 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

15 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

7 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

14 hours ago