होम / ऐड वर्ल्ड / ओणम पर ऐडवर्टाइजर्स ने मातृभूमि समूह पर कुछ यूं 'बरसाया प्यार'
ओणम पर ऐडवर्टाइजर्स ने मातृभूमि समूह पर कुछ यूं 'बरसाया प्यार'
समूह की ओर से इन विज्ञापनदाताओं का आभार भी व्यक्त किया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘मातृभूमि’ (Mathrubhumi) समूह को इस बार ओणम सीजन (Onam season) के दौरान 1000 से ज्यादा एडवर्टाइजर्स ने अपने विज्ञापन दिए हैं। बताया जाता है कि इनमें से 200 ऐडवर्टाइजर्स केरल के स्थानीय व्यापारी रहे, जिन्होंने खासतौर पर मातृभूमि समूह को विज्ञापन दिए।
समूह की ओर से इन विज्ञापनदाताओं का आभार भी जताया गया है। इस बारे में ‘मातृभूमि’ (Mathrubhumi) समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर एमवी श्रेयम्स कुमार का कहना है, ‘मेरा हमेशा से मानना रहा है कि प्रत्येक संकट में एक अवसर होता है। यह हमारी उत्साही और मेहनती टीम के प्रयासों का नतीजा और ऐडवर्टाइजर्स का हमारे ऊपर भरोसा है, जो हमें इतने विज्ञापन मिले हैं।’
टैग्स एमवी श्रेयम्स कुमार ऐड रेवेन्यू ओणम कैंपेन