होम / ऐड वर्ल्ड / भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से ठीक पहले विज्ञापन दरों में दिखा अचानक उछाल

भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से ठीक पहले विज्ञापन दरों में दिखा अचानक उछाल

रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, विज्ञापन बाजार में भी हलचल मचा दी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 day ago

रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, विज्ञापन बाजार में भी हलचल मचा दी। मैच शुरू होने से ठीक पहले विज्ञापन दरों में जोरदार उछाल देखने को मिला, क्योंकि ब्रैंड्स इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में अपनी मौजूदगी दर्ज कराना चाहते थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, मैच से पहले विज्ञापन खर्च में करीब 25% तक बढ़ोतरी हुई। जहां बाकी वर्ल्ड कप मैचों के दौरान 10 सेकंड के टीवी विज्ञापन की कीमत 20 से 25 लाख रुपये थी, वहीं भारत-पाकिस्तान मैच के लिए यही स्लॉट 30 से 40 लाख रुपये तक बिके।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी यही ट्रेंड देखने को मिला। JioHotstar पर 10 सेकंड के विज्ञापन स्लॉट की कीमत बढ़कर करीब 15 से 20 लाख रुपये तक पहुंच गई। मोबाइल और कनेक्टेड टीवी दर्शकों तक पहुंचने के लिए विज्ञापनदाताओं में जबरदस्त मांग देखी गई।

दरअसल, पहले पाकिस्तान के मैच खेलने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी, जिसकी वजह से कई ब्रैंड्स ने अपनी बुकिंग रोक रखी थी। लेकिन जैसे ही वीकेंड पर मैच खेले जाने की पुष्टि हुई, कंपनियां तुरंत एक्टिव हो गईं और ऊंची कीमत पर भी विज्ञापन स्लॉट बुक कराने लगीं।

एक मीडिया बाइंग कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई विज्ञापनदाता अपने सीधे प्रतिस्पर्धियों से ज्यादा दिखाई देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने महंगे दाम पर भी स्लॉट लेने में हिचक नहीं दिखाई।

इस मुकाबले में खास दिलचस्पी ऑटो, एफएमसीजी, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल एस्टेट कंपनियों की रही। इनके लिए भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा से बड़ी ब्रैंडिंग का मौका माना जाता है।

पिछले टी20 वर्ल्ड कप में हुए भारत-पाक मुकाबले ने टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड दर्शक जुटाए थे। उस मैच ने ऑनलाइन चर्चा में भी दबदबा बनाया था और विज्ञापनदाताओं को जबरदस्त पहुंच और ब्रैंड रिकॉल दिया था। यही वजह है कि यह मुकाबला दुनिया के सबसे कीमती स्पोर्ट्स इवेंट्स में गिना जाता है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

3 hours ago

हैप्पी बर्थडे लारा बलसारा: ऐडवर्टाइजिंग जगत की मजबूत शख्सियत व प्रेरणादायक लीडर हैं आप

आज विज्ञापन और मीडिया जगत की जानी-मानी हस्ती लारा बलसारा वाजिफदार अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर पूरी इंडस्ट्री उन्हें शुभकामनाएं दे रही है

5 days ago

NDTV से शिल्पा शेट्टी व विवेक मक्कड़ जल्द लेंगे विदाई

NDTV से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी और विवेक मक्कड़ कंपनी छोड़ रहे हैं।

5 days ago

अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर पाना चाहते हैं सरकारी विज्ञापन, तो जल्द करें आवेदन

केंद्र सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले सेंट्रल ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन (CBC) ने वेबसाइट और मोबाइल ऐप्स के लिए एक बार फिर टेक्निकल एम्पैनलमेंट विंडो खोल दी है।

1 week ago

जी एंटरटेनमेंट के विज्ञापन कारोबार को नई मजबूती, पुनीत गोयनका ने लिया ये अहम फैसला

जी एंटरटेनमेंट ने लंबे समय के विकास और कमाई के नए स्रोत मजबूत करने के लिए लीडरशिप स्तर पर एक अहम फैसला लिया है।

03-February-2026


बड़ी खबरें

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

2 hours ago

ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

3 hours ago

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

3 minutes ago

जल्द शुरू होगा ‘क्रिएट इन इंडिया’ मिशन, लाखों रोजगार पैदा करने की तैयारी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' (India AI Impact Summit) के पहले दिन केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा ऐलान किया।

3 hours ago

AI और मीडिया पर कली पुरी का बड़ा संदेश, 9 बिंदुओं में रखी जिम्मेदारी की रूपरेखा

इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस-चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक सख्त और साफ संदेश दिया।

3 hours ago