होम / ऐड वर्ल्ड / एशिया कप में भारत-पाक मैचों से जुड़ी विज्ञापन की अनोखी परंपरा, इस बार रही फीकी

एशिया कप में भारत-पाक मैचों से जुड़ी विज्ञापन की अनोखी परंपरा, इस बार रही फीकी

टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) फॉर्मेट में खेले जा रहे एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का 17वां संस्करण इस समय संयुक्त अरब अमीरात में चल रहा है, जो 9 सितंबर से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago

सौम्या गौरी, कॉरेस्पोंडेंट, एक्सचेंज4मीडिया ।।

टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) फॉर्मेट में खेले जा रहे एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का 17वां संस्करण इस समय संयुक्त अरब अमीरात में चल रहा है, जो 9 सितंबर से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहा है। जब भी भारत और पाकिस्तान क्रिकेट में आमने-सामने होते हैं, रोमांच केवल मैदान तक सीमित नहीं रहता। वर्षों से ये मैच कुछ सबसे यादगार विज्ञापनों को भी जन्म देते आए हैं।

यह सब 2011 वर्ल्ड कप से शुरू हुआ, जब स्टार स्पोर्ट्स ने अपना “आने दो” कैंपेन लॉन्च किया। इसमें क्रिकेट को एक नाट्य मंच के रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसमें चतुराई, उत्सुकता और दोनों तरफ के प्रशंसकों का जोशीला उत्साह मिलाकर दिखाया गया।

लेकिन असली बदलाव चार साल बाद आया। साल 2015 में “मौका मौका” कैंपेन ने भारत में खेल विज्ञापन को नई दिशा दी। जो एक साधारण टीवी विज्ञापन के तौर पर शुरू हुआ था, वह अचानक ही पॉप कल्चर का हिस्सा बन गया। इससे सीक्वल बने, मीम्स बने और लोगों ने खुद अपने संस्करण तैयार किए।

इस विज्ञापन ने भारत-पाक प्रतिद्वंद्विता को हास्य और मजाकिया अंदाज में पेश किया और एक ऐसा माहौल बनाया जिसमें एक-दूसरे को पीछे छोड़ने की होड़ तो थी, लेकिन वह उत्सव जैसा लगा, शत्रुता जैसा नहीं।

आने वाले वर्षों में, कोला वॉर, टेलीकॉम कंपनियों की नोकझोंक और सिनेमा जैसे ब्रॉडकास्टर फिल्मों ने इस प्रतिद्वंद्विता को जिंदा रखा, जिसमें हास्य और देशभक्ति के बीच संतुलन बनाया गया। 2017 में, स्टार स्पोर्ट्स के “सबसे बड़ा मोह” विज्ञापन ने भारत-पाक मैचों के अटूट खिंचाव को दिखाया, जिसमें क्रिकेट को ऐसी दीवानगी के रूप में चित्रित किया गया, जो महत्वाकांक्षा, ताने या प्रतिद्वंद्विता से भी कहीं ज्यादा ताकतवर है, सिर्फ एक शुद्ध सांस्कृतिक आकर्षण।

समय के साथ, ये विज्ञापन खुद में एक आयोजन बन गए, जिन्होंने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले को भारतीय विज्ञापन का “सुपर बाउल” बना दिया।

हालांकि इस साल माहौल स्पष्ट रूप से शांत रहा। कुछ सुरक्षित और रणनीतिक विज्ञापन तो सामने आए, लेकिन न तो कोई हाई-कॉन्सेप्ट फिल्म बनी, न मजाकिया नोकझोंक वाली कहानियां और न ही ब्रैंड्स के विस्तारित नैरेटिव।

यह अस्थायी ठहराव है या स्थायी बदलाव, यह अभी देखा जाना बाकी है। लेकिन एक बात साफ है: भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता से जन्मे विज्ञापनों ने अपनी गहरी छाप छोड़ी है, यह साबित करते हुए कि जब खेल और कहानी एक साथ आते हैं तो नतीजा आइकॉनिक हो सकता है। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

2 days ago

ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

3 days ago

भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से ठीक पहले विज्ञापन दरों में दिखा अचानक उछाल

रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, विज्ञापन बाजार में भी हलचल मचा दी।

4 days ago

हैप्पी बर्थडे लारा बलसारा: ऐडवर्टाइजिंग जगत की मजबूत शख्सियत व प्रेरणादायक लीडर हैं आप

आज विज्ञापन और मीडिया जगत की जानी-मानी हस्ती लारा बलसारा वाजिफदार अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर पूरी इंडस्ट्री उन्हें शुभकामनाएं दे रही है

1 week ago

NDTV से शिल्पा शेट्टी व विवेक मक्कड़ जल्द लेंगे विदाई

NDTV से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी और विवेक मक्कड़ कंपनी छोड़ रहे हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

22 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

7 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

4 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

8 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

5 hours ago