होम / ऐड वर्ल्ड / 10+2 ऐड कैप मामले में दिल्ली HC ने इस तारीख तक स्थगित की सुनवाई

10+2 ऐड कैप मामले में दिल्ली HC ने इस तारीख तक स्थगित की सुनवाई

10+2 ऐड कैप (10+2 ad cap) मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने अपनी सुनवाई को अगली तारीख तक के लिए स्थगित कर दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने 10+2 ऐड कैप (10+2 ad cap) मामले की सुनवाई को 19 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है। इस मामले में ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन’ (NBA), ‘बी4यू’, ‘9X मीडिया’, ‘टीवी विजन’, ‘सन टीवी नेटवर्क’, ‘ई24’ और ‘कलिग्नार टीवी’ ने ट्राई द्वारा जारी 10+2 ऐड कैप के खिलाफ याचिका दायर की है। यह मामला करीब सात साल से लंबित है। इसकी शुरुआत मार्च 2013 में हुई थी, जब ‘TRAI’ ने ब्रॉडकास्टर्स के लिए ‘केबल टेलिविजन नेटवर्क रेगुलेशन’ (CTNR) कानून 1995 का हवाला देते हुए ‘क्वालिटी ऑफ सर्विस नॉर्म्स’ (CTNR) को बहाल कर दिया था।

शुरुआती स्तर पर अगस्त 2012 में बतौर कंसल्टेशन पेपर पब्लिश किए गए इन नॉर्म्स के अनुसार, प्रत्येक ब्रॉडकास्टर एक घंटे में सिर्फ 12 मिनट विज्ञापन ही चला सकता है। इसमें 10 मिनट का कॉमर्शियल विज्ञापन और दो मिनट का सेल्फ प्रमोशन शामिल हो सकता है। इस ऐड कैप के नियम का पालन न करने वाले टीवी चैनल्स के सीईओ के खिलाफ भी ‘TRAI’ ने कार्यवाही शुरू की थी

ट्राई के इस कदम का काफी विरोध हुआ था। ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन’ (NBA) ने ट्राई के खिलाफ ‘दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीलीय ट्रिब्यूनल’ (TDSAT) में याचिका दायर की थी। कुछ अन्य ब्रॉडकास्टर्स ने व्यक्तिगत रूप से भी इस कदम का विरोध किया था। उस समय TDSAT ने ऐड कैप पर स्टे दे दिया था और नवंबर में इस केस की सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया था।

हालांकि, इसके बाद ‘TDSAT’ ने ‘NBA’ और अन्य ब्रॉडकास्टर्स द्वारा दायर केस को उस समय खारिज कर दिया था, जब सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में स्पष्ट कर दिया था कि ‘ट्राई’ की सिफारिशों में हस्तक्षेप करने का ‘TDSAT’ को अधिकार नहीं है। इसके बाद याचिकाकर्ताओं ने सीधे सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।


टैग्स ट्राई भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन ब्रॉडकास्ट ऐड कैप
सम्बंधित खबरें

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

1 hour ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 hour ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 day ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 days ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

1 week ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

46 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

59 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

1 hour ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

1 hour ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 hour ago