होम / ऐड वर्ल्ड / विज्ञापन के लिहाज से दैनिक भास्कर के लिए कैसा रहा पिछला महीना, जानें यहां
विज्ञापन के लिहाज से दैनिक भास्कर के लिए कैसा रहा पिछला महीना, जानें यहां
दैनिक भास्कर ने अगस्त में अपना रिटेल मार्केट एडवर्टाइजिंग बेस करीब 90 प्रतिशत हासिल कर लिया है। ग्रुप के एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू में इसका करीब 70 प्रतिशत योगदान है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘दैनिक भास्कर’ (Dainik Bhaskar) के लिए यह काफी अच्छी खबर है। दरअसल, दैनिक भास्कर ने अगस्त में अपना रिटेल मार्केट एडवर्टाइजिंग बेस करीब 90 प्रतिशत हासिल कर लिया है। ग्रुप के एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू में इसका करीब 70 प्रतिशत योगदान है। इस बात से स्पष्ट पता चलता है कि नॉन मेट्रो मार्केट में स्थिति सामान्य की ओर लौटने लगी है। ‘E&Y’ की हाल में जारी रिपोर्ट के अनुसार, नॉन मेट्रो मार्केट देश की अर्थव्यवस्था में रिकवरी की दिशा में अहम भूमिका निभाएंगे। दैनिक भास्कर को मिले विज्ञापनों की कैटेगरी की बात करें तो इनमें रियल एस्टेट, ज्वैलरी, ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, एफएमसीजी और सरकार ने काफी मजबूती के साथ वापसी की है।
बताया जाता है कि अगस्त में दैनिक भास्कर में ऑटोमोबाइल कैटेगरी में नौ प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया है। इस बारे में दैनिक भास्कर ग्रुप के प्रेजिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) हरीश भाटिया का कहना है, ‘राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और गुजरात के मार्केट्स ने उम्मीद से कहीं ज्यादा तेजी से रिकवरी की है। कुछ खास कैटेगरी जैसे-रियल एस्टेट और ज्वैलरी में मध्य प्रदेश और राजस्थान में हमें ग्रोथ देखने को मिली है। इन मार्केट्स में दैनिक भास्कर की मजबूत स्थिति के कारण हमें ज्यादा मार्केट शेयर हासिल करने में मदद मिल रही है।’
इस बारे में ‘डीबी कॉर्प’ (DB Corp) के चीफ कॉरपोरेट सेल्स और मार्केटिंग ऑफिसर सत्यजीत सेन गुप्ता का कहना है, ‘त्योहारी सीजन नजदीक होने और सरकार द्वारा अनलॉक-4 की घोषणा के कारण हमें पूरा विश्वास है कि कंपनियां अप्रैल, मई और जून में खोई हुई सेल्स को वापस पटरी पर लाने के लिए बाहर आएंगी और इसके लिए विज्ञापन बजट भी बढ़ाया जाएगा।’
टैग्स विज्ञापन दैनिक भास्कर प्रिंट मीडिया एडवर्टाइजिंग