होम / ऐड वर्ल्ड / विज्ञापनों पर नजर रखने के लिए ASCI ने बनाई नई टीम, ये नाम हुए शामिल

विज्ञापनों पर नजर रखने के लिए ASCI ने बनाई नई टीम, ये नाम हुए शामिल

एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया की 33वीं वार्षिक आम बैठक के बाद हुई बोर्ड मीटिंग में लिया गया फैसला

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क’ के प्रेजिडेंट रोहित गुप्ता को टीवी पर आने वाले विज्ञापनों की प्रामाणिकता की जांच करने वाली संस्था 'एडवर्टाइजिंग स्‍टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया' (एएससीआई) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का नया चेयरमैन चुना गया है। ‘ASCI’ की 33वीं वार्षिक आम बैठक के बाद हुई बोर्ड मीटिंग में उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई। रोहित गुप्ता के पास उपभोक्ता, मीडिया और मनोरंजन उद्योग में प्रमुख पदों पर काम करने का 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

रोहित गुप्ता को चेयरमैन पद पर चुनने के अलावा ‘बीबीएच कम्युनिकेशंस इंडिया’ (BBH Communications India) के मैनेजिंग पार्टनर सुभाष कामथ को वाइस चेयरमैन चुना गया और ‘आईपीजी मीडिया ब्रैंड्स’ (IPG Mediabrands) के सीईओ शशि सिन्हा को एक बार फिर मानद कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में ‘दैनिक भास्कर’ समूह के निदेशक गिरीश अग्रवाल, ‘गूगल इंडिया’ के डायरेक्टर (सेल्स) विकास अग्निहोत्री, ‘नील्सन इंडिया’ के प्रेजिडेंट (साउथ एशिया) प्रसून बासु, ‘टाटा ग्लोबल बेवरेजेज लिमिटेड’ के डायरेक्टर हरीश भट्ट,‘प्रॉक्टर एंड गैंबल हाइजीन एंड हेल्थ केयर लिमिटेड’ के सीईओ मधुसूदन गोपालन, ‘हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड’ (पर्सनल केयर) के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और वाइस प्रेजिडेंट संदीप कोहली, ‘एग्जिक्यूटिव एजुकेशन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी’ के अनुबंधक प्रोफेसर एवं सलाहकार प्रोफेसर एसके पालेकर, ‘केचम सम्पर्क प्राइवेट लिमिटेड’ के प्रबंध निदेशक एनएस राजन, ‘सीआईएबीसी’ के पूर्व वाइस चेयरपर्सन अबंति शंकरनारायणन, ‘आदित्य बिड़ला मैनेजमेंट कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड’ के ग्रुप एग्जिक्यूटिव प्रेजिडेंट डी. शिवकुमार,‘टैपरूट इंडिया कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड’ के सीईओ उमेश श्रीखंडे, ‘हाइपर कलेक्टिव क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड’ के फाउंडर और चीफ क्रिएटिव ऑफिसर (डायरेक्टर) केवी श्रीधर और ‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड’ के प्रेजिडेंट (रेवेन्यू) शिवकुमार सुंदरम को शामिल किया गया है।


टैग्स सोनी पिक्चर्स नेटवर्क एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया एएससीआई रोहित गुप्ता सुभाष कामथ
सम्बंधित खबरें

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

2 days ago

ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

3 days ago

भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से ठीक पहले विज्ञापन दरों में दिखा अचानक उछाल

रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, विज्ञापन बाजार में भी हलचल मचा दी।

4 days ago

हैप्पी बर्थडे लारा बलसारा: ऐडवर्टाइजिंग जगत की मजबूत शख्सियत व प्रेरणादायक लीडर हैं आप

आज विज्ञापन और मीडिया जगत की जानी-मानी हस्ती लारा बलसारा वाजिफदार अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर पूरी इंडस्ट्री उन्हें शुभकामनाएं दे रही है

1 week ago

NDTV से शिल्पा शेट्टी व विवेक मक्कड़ जल्द लेंगे विदाई

NDTV से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी और विवेक मक्कड़ कंपनी छोड़ रहे हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

4 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

13 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

10 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

15 hours ago