होम / एडमिशन-जॉब्स / इस प्रतिष्ठित पुरस्‍कार के लिए पत्रकार 15 जनवरी तक कर सकते हैं नॉमिनेशंस...

इस प्रतिष्ठित पुरस्‍कार के लिए पत्रकार 15 जनवरी तक कर सकते हैं नॉमिनेशंस...

  समाचार4मीडिया ब्यूरो पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट योगदान पर महिला पत्रकारों को दिए जाने वाले ‘चमेली देवी जैन अवॉर्ड’ के लिए ‘द मीडिया फाउंडेशन’’ (The Media Foundation) की ओर से नॉमिनेशंस (nominations) मांगे गए हैं। ‘द मीडिया फाउंडेशन’ की ओर से हर साल दिया जाने वाला यह देश का काफी प्रतिष्ठित अवॉर्ड है। सबसे पहले यह अवॉर्ड 198

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

  समाचार4मीडिया ब्यूरो पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट योगदान पर महिला पत्रकारों को दिए जाने वाले ‘चमेली देवी जैन अवॉर्ड’ के लिए ‘द मीडिया फाउंडेशन’’ (The Media Foundation) की ओर से नॉमिनेशंस (nominations) मांगे गए हैं। ‘द मीडिया फाउंडेशन’ की ओर से हर साल दिया जाने वाला यह देश का काफी प्रतिष्ठित अवॉर्ड है। सबसे पहले यह अवॉर्ड 1982 में दिया गया था। मीडिया फाउंडेशन की ओर से एक बयान में कहा गया है,  ‘अवॉर्ड के चयन के कुछ मानदंड तय किए गए हैं। इसके लिए विशिष्टता, विश्लेषणात्मक कौशल, सामाजिक सरोकार, अंतदृष्टि, स्टाइल, नवाचार, साहस और करुणा के आधार पर पुरस्कार का चयन होगा। इसमें छोटे शहरों/ग्रामीण, भारतीय भाषाई पत्रकारों को वरीयता दी जाएगी।’ इसके अलावा इस अवॉर्ड के लिए प्रविष्टियां (Entries) अंग्रेजी, हिन्‍दी अथवा किसी भी अन्‍य भारतीय भाषाओं में दी जा सकती हैं। प्रविष्टियों का मूल्यांकन जजों के स्वतंत्र पैनल द्वारा किया जाएगा, जिनका फैसला अंतिम रूप से मान्य होगा। प्रिंट, डिजिटल, ब्रॉडकास्ट के पत्रकार सहित वृत्तचित्र फिल्म मीडिया, फोटोग्राफर, कार्टूनिस्ट और समाचार डिजाइनर इस अवॉर्ड के लिए अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं। बयान में कहा गया कि प्रायोजकों (sponsors) के नाम और पते, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ साफ-साफ लिखे होने चाहिए। खुद से इंट्री करने वाले प्रतियोगियों के आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे। इसके अलावा प्रादेशिक भाषाओं (regional languages) में अपनी प्रविष्टि भेजने वाले मीडियाकर्मियों से अपने कार्यों को अंग्रेजी भाषा में अनुवादित करके भेजने को भी कहा गया है। नॉमिनेशंस के लिए कार्यो के सैंपल (एक जनवरी 2015 से 31 दिसंबर 2016 तक) के साथ ही अपना नामांकन पूरे बायो-डाटा के साथ, जिसमें डाक का पूरा पता, टेलिफोन, फैक्स नंबर और ई-मेल होनी चाहिए, जिससे उनसे संपर्क किया जा सके, होना चाहिए। प्रतिभागी अपने कार्यो के सैंपल क्लिपिंग/टेप्स/सीडी के द्वारा भेज सकते हैं। सभी नॉमिनेशंस 15 जनवरी 2017 तक द मीडिया फाउंडेशन, फ्लैट नंबर 2B, 1/23, शांति निकेतन, नई दिल्‍ली 110021  के पते पर भेजे जा सकते हैं अथवा  editor@thehoot.org पर ई-मेल किए जा सकते हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

1 day ago

'डीडी न्यूज' में एंकर व सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के पदों पर भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी प्रसारण संस्था प्रसार भारती ने 26 फरवरी 2026 को एक अहम भर्ती नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 'डीडी न्यूज' के लिए है

4 days ago

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

1 week ago

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

19-February-2026

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

19-February-2026


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

19 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

12 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

12 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

21 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

12 hours ago