होम / एडमिशन-जॉब्स / ‘जागरण न्यू मीडिया’ में कई पदों पर वैकेंसी, 28 जनवरी को होगा वॉक-इन इंटरव्यू
‘जागरण न्यू मीडिया’ में कई पदों पर वैकेंसी, 28 जनवरी को होगा वॉक-इन इंटरव्यू
ये नियुक्तियां नोएडा स्थित ऑफिस के लिए की जानी हैं। इन पदों पर नियुक्ति वॉक-इन इंटरव्यू के द्वारा की जाएगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
जागरण समूह की डिजिटल कंपनी 'जागरण न्यू मीडिया' (Jagran New Media) में एजुकेशन बीट पर सब एडिटर (हिंदी/अंग्रेजी) की जरूरत है। इसके अलावा यहां अंग्रेजी टीम में इंटर्न (Affiliate) और हिंदी टीम में इंटर्न (News And Info) की भी जरूरत है। ये नियुक्तियां नोएडा स्थित ऑफिस के लिए की जानी हैं।
इन पदों पर नियुक्ति वॉक-इन इंटरव्यू के द्वारा की जाएगी। इसके लिए 28 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक नोएडा में डब्ल्यूटीटी टावर की 20वीं मंजिल पर स्थित कार्यालय में वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, सब एडिटर पद के लिए एक से तीन साल का अनुभव होना चाहिए। आवेदक को ग्रेजुएट होना चाहिए। जर्नलिज्म बैकग्राउंड होना चाहिए और मंगल टाइपिंग आनी चाहिए।
इसके अलावा यहां अनुबंध के आधार पर नाइट शिफ्ट के लिए वीडियो एडिटर (News And Info) की भी जरूरत है। इस पद पर नियुक्ति के इच्छुक आवेदकों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और एडोब प्रीमियर प्रो व फोटोशॉप पर काम करना आना चाहिए।
वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को अपना अपडेटेड रिज्युमे और लैपटॉप साथ लाना होगा। इस बारे में सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन आप यहां भी देख सकते हैं।
टैग्स