होम / एडमिशन-जॉब्स / प्रसार भारती में दो बड़े पदों पर वैकेंसी: आकाशवाणी व दूरदर्शन के DG के लिए आवेदन आमंत्रित

प्रसार भारती में दो बड़े पदों पर वैकेंसी: आकाशवाणी व दूरदर्शन के DG के लिए आवेदन आमंत्रित

प्रसार भारती ने अपने शीर्ष नेतृत्व के दो अहम पदों डायरेक्टर जनरल (आकाशवाणी) और डायरेक्टर जनरल (दूरदर्शन) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago

प्रसार भारती ने अपने शीर्ष नेतृत्व के दो अहम पदों डायरेक्टर जनरल (आकाशवाणी) और डायरेक्टर जनरल (दूरदर्शन) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये दोनों पद भारत के सार्वजनिक प्रसारण तंत्र में सबसे वरिष्ठ और प्रतिष्ठित माने जाते हैं।

ये नियुक्तियां 2026 की रिक्तियों के लिए की जाएंगी और प्रमोशन, डिप्यूटेशन या शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट के जरिए हो सकती हैं। दोनों पद 7वें CPC के लेवल 16 में आते हैं और इनकी वेतन सीमा ₹2,05,400 से ₹2,24,400 तक है।

सर्कुलर के अनुसार, योग्य उम्मीदवारों में शामिल हैं:

  • ग्रुप A अधिकारी – जो ऑल इंडिया सर्विसेज या सेंट्रल सर्विसेज में हैं और या तो समान पदों पर नियमित रूप से काम कर रहे हैं, या लेवल 15 में कम से कम 1 साल की नियमित सेवा, या लेवल 14 में 4 साल की नियमित सेवा कर चुके हैं।
  • अन्य अधिकारी – जो स्वायत्त निकायों, सांविधिक संस्थाओं, PSUs, विश्वविद्यालयों या मान्यता प्राप्त रिसर्च संस्थानों में हैं और समान पदों पर नियमित काम कर रहे हैं, या लेवल 15 में 1 साल, या लेवल 14 में 4 साल सेवा पूरी कर चुके हैं, या इनके बराबर का अनुभव रखते हैं।

प्रसार भारती ने मंत्रालयों, विभागों और राज्य सरकारों से अनुरोध किया है कि वे इस सूचना को योग्य अधिकारियों में व्यापक रूप से फैलाएं। पात्रता की पूरी शर्तें और आवेदन फॉर्म सर्कुलर के Annexure I और II में दिए गए हैं।

इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन 15 दिसंबर 2025, शाम 5 बजे तक भेज सकते हैं। प्रसार भारती ने साफ किया है कि अधूरे आवेदन या समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए 'वैकेंसी' पर लिंक पर क्लिक कर सकते हैं-

 



टैग्स
सम्बंधित खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

1 day ago

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

6 days ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

6 days ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

1 week ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

17 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

16 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

15 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

20 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

20 hours ago