होम / एडमिशन-जॉब्स / प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 18 hours ago

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

दरअसल, 28 नवंबर 2025 को प्रसार भारती की वेबसाइट पर एक नोटिस (NIA) जारी किया गया था, जिसमें इन पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। अब 12 फरवरी 2026 को जारी किए गए कोरिजेंडम-2 (सुधार सूचना) में बताया गया है कि पदों की संख्या 4 नहीं बल्कि 5 होगी। यानी अब कुल पांच पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

इसके पहले 1 दिसंबर 2025 को एक और कोरिजेंडम (सुधार सूचना) जारी किया गया था, जिसमें साफ किया गया था कि यह नियुक्ति पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होगी। चयनित लोगों को प्रसार भारती में स्थायी नौकरी या रेगुलर करने का कोई अधिकार नहीं होगा।

भर्ती से जुड़ी मुख्य बातें:

  • पद का नाम: एसोसिएट / सीनियर एसोसिएट

  • कुल पद: अब 5 (पहले 4 थे)

  • कार्यस्थल: प्रसार भारती सचिवालय और डीडी न्यूज, नई दिल्ली

  • नियुक्ति अवधि: एक साल (प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाई जा सकती है)

  • काम का स्वरूप: प्रशासन से जुड़े कार्य

कौन कर सकता है आवेदन?

यह भर्ती उन लोगों के लिए है जो केंद्र सरकार या केंद्र सरकार के स्वायत्त संस्थानों से पे लेवल 5 से 8 के बीच से रिटायर हुए हैं। उम्मीदवार को कंप्यूटर की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। उम्र नोटिफिकेशन की तारीख तक 62 साल से कम होनी चाहिए।

कॉन्ट्रैक्ट की शर्तें भी साफ कर दी गई हैं। नियुक्ति पूरी तरह फुल टाइम होगी और इस दौरान कोई दूसरी नौकरी या असाइनमेंट नहीं लिया जा सकेगा। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त काम भी दिया जा सकता है।

कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए होगा, जिसे प्रदर्शन और संगठन की जरूरत के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है। किसी भी पक्ष की ओर से एक महीने का नोटिस देकर नियुक्ति खत्म की जा सकती है। इस नियुक्ति के आधार पर पेंशन का कोई दावा मान्य नहीं होगा।

प्रसार भारती ने यह भी साफ किया है कि वह जरूरत के मुताबिक पदों की संख्या घटा या बढ़ा सकता है और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का टेस्ट या इंटरव्यू ले सकता है। इंटरव्यू के लिए कोई टीए/डीए नहीं दिया जाएगा।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट पर 12 फरवरी से 15 दिनों के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। किसी और माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं-

https://prasarbharati.gov.in/wp-content/uploads/2026/02/264911-Corrigendum-2_dtd_12-02-2026-Associate.pdf


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

3 days ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

5 days ago

'जागरण न्यू मीडिया' में कई पदों पर वैकेंसी, यहां देखें विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शेयर जानकारी के मुताबिक, कंटेंट, वीडियो और सेल्स से जुड़े कई अहम पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। अलग-अलग पदों के लिए अनुभव की सीमा भी तय की गई है।

1 week ago

DD की कोलकाता रीजनल न्यूज यूनिट के लिए पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में स्ट्रिंगर की वैकेंसी

दूरदर्शन केंद्र कोलकाता की रीजनल न्यूज यूनिट (RNU) ने पश्चिम बंगाल के सभी 23 जिलों में स्ट्रिंगर के नए पैनल के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

1 week ago

‘भारत 24’ की डिजिटल टीम में कई पदों पर वैकेंसी

हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) ने अपनी डिजिटल टीम के विस्तार के लिए नई भर्तियों की घोषणा की है। यह भर्तियां नोएडा सेक्टर-62 स्थित कार्यालय के लिए की जा रही हैं।

30-January-2026


बड़ी खबरें

'S4M पत्रकारिता 40अंडर40' फिर मचाएगा धूम, जल्द होगी जूरी मीट

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

18 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

15 hours ago

'India AI Summit 2026' आज से: दिल्ली में जुटेंगे दुनिया के बड़े टेक लीडर

दिल्ली के भारत मंडपम में आज से India AI Summit 2026 शुरू होगा। पांच दिन चलने वाले इस आयोजन में वैश्विक टेक कंपनियां, स्टार्टअप और विशेषज्ञ शामिल होंगे, भारत को AI हब बनाने पर जोर रहेगा।

20 hours ago

शेमारू एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत

कंपनी ने कहा है कि वह पूरे मामले की कानूनी समीक्षा कर रही है और अपने वकीलों की सलाह के अनुसार आगे की कार्रवाई करेगी।

19 hours ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

19 hours ago