होम / एडमिशन-जॉब्स / 'दिव्य भास्कर' की डिजिटल टीम से जुड़ने का मौका, आवेदन आमंत्रित
'दिव्य भास्कर' की डिजिटल टीम से जुड़ने का मौका, आवेदन आमंत्रित
दिव्य भास्कर ने गुजरात डिजिटल टीम में डेस्क और रिपोर्टिंग के पदों के लिए उत्साही और प्रतिभाशाली पत्रकारों से आवेदन मांगे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
दिव्य भास्कर ने गुजरात डिजिटल टीम में डेस्क और रिपोर्टिंग के पदों के लिए उत्साही और प्रतिभाशाली पत्रकारों से आवेदन मांगे हैं। इस अवसर के लिए ऐसे लोग आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें न्यूज, स्टोरीटेलिंग और डिजिटल पत्रकारिता में दिलचस्पी है।
डेस्क रोल में कॉपी एडिटिंग, न्यूज क्यूरेशन और टीम के साथ समन्वय करना शामिल होगा। वहीं, रिपोर्टिंग रोल में ग्राउंड रिपोर्टिंग, समाचार जुटाना और ब्रेकिंग न्यूज कवर करना मुख्य जिम्मेदारियां होंगी।
कंपनी ऐसे उम्मीदवारों की तलाश कर रही है जिनमें मजबूत न्यूज सेंस और क्षेत्रीय समझ हो। इसके साथ ही अच्छे लेखन और संचार कौशल की आवश्यकता है। प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
रुचि रखने वाले उम्मीदवार QR कोड स्कैन करके या कंपनी द्वारा बताए गए तरीके से सीधे आवेदन कर सकते हैं। दिव्य भास्कर ग्रुप में काम करने का यह अवसर गुजरात में डिजिटल पत्रकारिता में करियर बनाने का शानदार मौका है।
टैग्स