होम / एडमिशन-जॉब्स / ‘पंजाब केसरी’ दिल्ली में इस पद पर वैकेंसी, यहां देखें विज्ञापन
‘पंजाब केसरी’ दिल्ली में इस पद पर वैकेंसी, यहां देखें विज्ञापन
सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया में नई नौकरी तलाश रहे हैं तो आपके पास ‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह से जुड़ने का सुनहरा मौका है। दरअसल, इस मीडिया समूह को अपने यूट्यूब चैनल में क्रिकेट बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। इसके लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए। इसके साथ ही संबंधित फील्ड की अच्छी समझ होनी चाहिए।
यह पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है। विज्ञापन के अनुसार, इन पदों पर नियुक्ति के लिए सिर्फ दिल्ली वाले ही अप्लाई करें। इच्छुक आवेदक अपना अपडेट रिज्युमे और पोर्टफोलियो dev@punjabkesari.com पर भेज सकते हैं।
इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन आप यहां देख सकते हैं।
टैग्स