सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि एक मार्च 2025 है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘अमर उजाला’ (Amar Ujala) की डिजिटल टीम (अमर उजाला वेब सर्विसेज) ने मल्टीमीडिया प्रड्यूसर पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत चुने गए उम्मीदवार को पाठकों के लिए हेल्थ, टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़ा प्रभावशाली और सूचनात्मक कंटेंट तैयार करना होगा।
यदि आप इस क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं और अपनी प्रतिभा को सही मंच देना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है। ऐसे में यदि आपको लगता है कि आप इस पद के योग्य हैं तो आप अपना अपडेटेड रिज्युमे hiring@auw.co.in पर भेज सकते हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि एक मार्च 2025 है। आवेदन करते समय समस्त जानकारी जैसे-अपना नाम, वर्तमान कंपनी, पता, मल्टीमीडिया प्रड्यूसर के रूप में अनुभव, कुल अनुभव, करेंट सीटीसी, अपने पूर्व के काम का लिंक (यदि कोई है तो) समेत तय फॉर्मेट में भेजना न भूलें।
इस बारे में जारी विज्ञापन आप यहां देख सकते हैं।

प्रसार भारती के अंतर्गत दूरदर्शन केंद्र, लखनऊ की रीजनल न्यूज यूनिट (RNU) ने उर्दू भाषा से जुड़े विभिन्न पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रसार भारती के अंतर्गत दूरदर्शन केंद्र, लखनऊ की रीजनल न्यूज यूनिट (RNU) ने उर्दू भाषा से जुड़े विभिन्न पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्तियां नियमित नौकरी के रूप में नहीं, बल्कि असाइनमेंट आधारित कैजुअल असाइनी पैनल के लिए की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को आवश्यकता के अनुसार काम सौंपा जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की जांच और चयन प्रक्रिया के बाद एक पैनल तैयार किया जाएगा, जिसमें शामिल उम्मीदवारों को जरूरत पड़ने पर काम के लिए बुलाया जाएगा।
जारी नोटिस के अनुसार न्यूज रीडर (उर्दू), कॉपी एडिटर (उर्दू) और सीजी ऑपरेटर (उर्दू) की श्रेणियों में आवेदन मांगे गए हैं। ट
न्यूज रीडर पद के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। साथ ही संबंधित भाषा में दक्षता, कैमरे के सामने सहज प्रस्तुति, प्रसारण के अनुकूल प्रभावशाली आवाज, सही उच्चारण और मॉड्यूलेशन का ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवार को क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों की जानकारी भी होनी चाहिए। पत्रकारिता की पृष्ठभूमि, अकादमिक क्षेत्र का अनुभव और टीवी या रेडियो मीडिया में कार्य अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस पद के लिए प्रति शिफ्ट प्रतिदिन 1,650 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
कॉपी एडिटर (उर्दू) पद के लिए आयु सीमा 21 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री और पत्रकारिता या जनसंचार में डिग्री अथवा पीजी डिप्लोमा होना आवश्यक है। इसके अलावा क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों की जानकारी, संबंधित भाषा में मैट्रिक योग्यता और मीडिया संगठन, विशेष रूप से प्रसारण क्षेत्र में समाचार कार्य का कम से कम तीन वर्ष का अनुभव वांछनीय माना गया है। इस पद के लिए प्रति शिफ्ट प्रतिदिन 1,500 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
सीजी ऑपरेटर (उर्दू) पद के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 उत्तीर्ण होना और कंप्यूटर एप्लीकेशन में प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। संबंधित क्षेत्र में एक वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को प्रति शिफ्ट प्रतिदिन 1,125 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
दूरदर्शन लखनऊ ने स्पष्ट किया है कि यह कैजुअल असाइनी पैनल किसी भी प्रकार की नियमित नियुक्ति नहीं है। पैनल में शामिल उम्मीदवार भविष्य में प्रसार भारती में नियमित नियुक्ति या समायोजन का कोई दावा नहीं कर सकेंगे। अधूरे आवेदन सीधे खारिज कर दिए जाएंगे और इस संबंध में किसी प्रकार का पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रकार की सिफारिश या दबाव बनाने की कोशिश आवेदन निरस्त होने का कारण बन सकती है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रखी गई है और किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
नोटिस में यह भी कहा गया है कि RNU, दूरदर्शन केंद्र लखनऊ और प्रसार भारती को आवश्यकता पड़ने पर लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, कंप्यूटर आधारित टेस्ट, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, ऑडिशन, स्क्रीन टेस्ट या अन्य कौशल परीक्षण आयोजित करने का अधिकार होगा। इन परीक्षणों के माध्यम से उम्मीदवारों की योग्यता, व्यक्तित्व और कार्यकुशलता का मूल्यांकन किया जाएगा। किसी भी परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को टीए या डीए नहीं दिया जाएगा।
यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक श्रेणियों में आवेदन करना चाहता है तो उसे प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र जमा करना होगा। साथ ही डीडी न्यूज के महानिदेशक को किसी भी समय बिना पूर्व सूचना के इस पूरी चयन प्रक्रिया को रद्द करने का अधिकार भी होगा।
चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और योग्यता आधारित बनाने के लिए प्रसार भारती ने विस्तृत प्रक्रिया तय की है। आवेदन आमंत्रित करने के लिए डीडी यूपी चैनल पर लगातार टीवी स्क्रॉल और डीडी न्यूज यूपी के आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों पर पिन पोस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद एक समिति सभी आवेदनों की जांच करेगी और योग्य उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जा सकता है। चयनित उम्मीदवारों को एक “रेडी पैनल” में शामिल किया जाएगा और समय-समय पर उनके प्रदर्शन की समीक्षा भी की जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार के काम को लेकर प्रतिकूल रिपोर्ट मिलती है तो उसे पैनल से हटाया भी जा सकता है।
दूरदर्शन ने साफ किया है कि पैनल में शामिल होने का मतलब यह नहीं होगा कि उम्मीदवार को न्यूनतम संख्या में असाइनमेंट अवश्य मिलेंगे। यह भी किसी स्थायी नियोक्ता-कर्मचारी संबंध को स्थापित नहीं करेगा। काम पूरी तरह आवश्यकता के आधार पर दिया जाएगा और किसी भी उम्मीदवार को असाइनमेंट पाने का अधिकार प्राप्त नहीं होगा।
उम्मीदवार आवेदन स्पीड पोस्ट, ई-मेल या व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते हैं। स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों को आवेदन पत्र और सभी आवश्यक स्वप्रमाणित दस्तावेज एक ही लिफाफे में रखकर ‘हेड ऑफ न्यूज, दूरदर्शन केंद्र, 24 अशोक मार्ग, लखनऊ-226001’ के पते पर भेजने होंगे। लिफाफे पर संबंधित पद का नाम स्पष्ट रूप से लिखना होगा।
ई-मेल के माध्यम से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेजों को एक पीडीएफ फाइल में तैयार कर niarnuddlucknow@gmail.com पर भेजना होगा। ई-मेल के विषय में संबंधित पद का नाम लिखना अनिवार्य होगा।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आयु प्रमाण, निवास प्रमाण, तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां आवेदन के साथ जमा करनी होंगी। इच्छुक उम्मीदवार अतिरिक्त जानकारी देने के लिए अपना विस्तृत बायोडाटा भी आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर सकते हैं, हालांकि निर्धारित आवेदन पत्र जमा करना अनिवार्य होगा।
दूरदर्शन द्वारा जारी टीवी स्क्रॉल में भी उर्दू भाषा के समाचार वाचक, कॉपी एडिटर और टाइपिस्ट श्रेणियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार डीडी यूपी के आधिकारिक ट्विटर और फेसबुक पेज या प्रसार भारती की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक का उपयोग कर सकते हैं।
‘न्यूज़24 डिजिटल’ (News24 Digital) ने सोशल मीडिया प्रोड्यूसर्स और वीडियो एडिटर्स के पदों पर भर्ती निकाली है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति नोएडा में की जाएगी।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मीडिया और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ‘न्यूज़24 डिजिटल’ (News24 Digital) ने अपनी क्रिएटिव टीम के विस्तार के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।
कंपनी ने सोशल मीडिया प्रोड्यूसर्स (Social Media Producers) और वीडियो एडिटर्स (Video Editors) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति नोएडा स्थित कार्यालय में की जाएगी।
जारी भर्ती सूचना के अनुसार, उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही इंग्लिश रीडिंग, राइटिंग और स्पीकिंग (English Reading, Writing & Speaking) में अच्छी पकड़ होना जरूरी है।
कंपनी ऐसे उम्मीदवारों की तलाश कर रही है जिन्हें सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म्स की अच्छी समझ हो, खासतौर पर इंस्टाग्राम (Instagram) का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवार का कैमरे के सामने सहज और आत्मविश्वासी होना आवश्यक है। साथ ही डिजाइनिंग टूल कैनवा (Canva) का अच्छा ज्ञान भी अपेक्षित है।
इच्छुक उम्मीदवार अपना CV, पोर्टफोलियो (Portfolio) और सोशल मीडिया हैंडल्स (Social Media Handles) nowwhy24@bagnetwork.in पर भेज सकते हैं।
‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) ने दिल्ली में सीनियर न्यूज रिपोर्टर (क्राइम) पद के लिए भर्ती निकाली है। पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मीडिया इंडस्ट्री में क्राइम रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले पत्रकारों के लिए अच्छी खबर है। ‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) ने दिल्ली स्थित अपने कार्यालय के लिए सीनियर न्यूज रिपोर्टर (क्राइम) (Senior News Reporter - Crime) पद पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार को कम से कम 5 वर्षों का रिपोर्टिंग अनुभव हो और क्राइम, पुलिस, कोर्ट तथा ब्रेकिंग न्यूज बीट की कवरेज में मजबूत पकड़ होनी चाहिए।
जारी सूचना के अनुसार, उम्मीदवार के पास पत्रकारिता एवं जनसंचार (Journalism and Mass Communication) या संबंधित विषय में स्नातक डिग्री होना वांछनीय है। साथ ही हिंदी पर मजबूत पकड़ और बेसिक इंग्लिश कम्युनिकेशन (Basic English Communication) स्किल्स भी जरूरी हैं।
उम्मीदवार को रिपोर्टिंग, इंटरव्यूइंग (Interviewing) और स्टोरीटेलिंग (Storytelling) में दक्ष होना चाहिए। इसके अलावा कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ लाइव रिपोर्टिंग (Live Reporting) करने की क्षमता भी अपेक्षित है।
इच्छुक उम्मीदवार अपना अपडेटेड रिज्यूमे (Resume) और पोर्टफोलियो (Portfolio) hr@punjabkesari.com और dev@punjabkesari.com पर भेज सकते हैं।
‘इंडियाडॉटकॉम डिजिटल’ ने नोएडा में विभिन्न संपादकीय, सोशल मीडिया, वीडियो और प्रोडक्शन पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। मीडिया और न्यूज रूम अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मीडिया और डिजिटल न्यूज इंडस्ट्री में करियर बनाने की तैयारी कर रहे प्रोफेशनल्स के लिए अच्छी खबर है। ‘इंडियाडॉटकॉम डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड’ (IndiaDotcom Digital Private Limited), जो ‘ज़ी मीडिया’ (Z Media) समूह का हिस्सा है, ने नोएडा स्थित अपने कार्यालय के लिए कई पदों पर भर्तियों की घोषणा की है।
कंपनी ने सब एडिटर, सीनियर सब एडिटर, सीनियर एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट मैनेजर (सोशल मीडिया), वीडियो एडिटर, मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर, ग्राफिक डिजाइनर, एसोसिएट प्रोड्यूसर, प्रोड्यूसर, असिस्टेंट प्रोड्यूसर और रिसर्चर समेत कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
भर्तियां न्यूज आउटपुट डेस्क, न्यूज आउटपुट प्रोडक्शन, न्यूज इनपुट असाइनमेंट डेस्क, रिसर्च और एंकरिंग से जुड़े विभागों में की जाएंगी। इसके अलावा सोशल मीडिया, वीडियो और ग्राफिक्स टीम के लिए भी योग्य उम्मीदवारों की तलाश की जा रही है।
कंपनी के अनुसार उम्मीदवारों के पास मीडिया या न्यूज रूम का प्रासंगिक अनुभव होना चाहिए। साथ ही न्यूज रूम संचालन की अच्छी समझ, रचनात्मक सोच, सकारात्मक कार्यशैली और बेहतर कम्युनिकेशन स्किल्स को प्राथमिकता दी जाएगी। यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए खास माना जा रहा है जो डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रोडक्शन, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और न्यूज ऑपरेशंस के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं।
देश के प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) ने अपने MA और PG Diploma कार्यक्रमों में दाखिले के लिए ई-काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश के प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) ने अपने MA और PG Diploma कार्यक्रमों में दाखिले के लिए ई-काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान के छह MA और चार PG Diploma कोर्सों में प्रवेश केवल ई-काउंसलिंग के माध्यम से ही होगा।
इच्छुक उम्मीदवार https://iimc.admissions.nic.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ई-काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 7 जून 2026 है, जबकि पहली सीट आवंटन सूची (First Allotment) 9 जून को जारी की जाएगी।
IIMC के प्रवेश प्रभारी एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) राकेश कुमार गोस्वामी ने बताया कि इस वर्ष संस्थान ने तीन नए MA कार्यक्रम शुरू किए हैं। इनमें MA in Health Communication, MA in Media and Communication Governance और MA in Corporate Communication and Brand Management शामिल हैं।
इन नए कोर्सों के साथ अब IIMC अपने छह परिसरों- नई दिल्ली, ढेंकनाल, आइजोल, अमरावती, जम्मू और कोट्टायम में कुल छह MA कार्यक्रम संचालित कर रहा है।
इसके अलावा IIMC के चार पारंपरिक PG Diploma कार्यक्रमों में भी प्रवेश दिए जाएंगे। इनमें अंग्रेजी पत्रकारिता, हिंदी पत्रकारिता, रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता तथा विज्ञापन एवं जनसंपर्क (Advertising and Public Relations) के PG Diploma कोर्स शामिल हैं।
MA कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक (Bachelor’s Degree) होना जरूरी है। साथ ही CUET-PG में Mass Communication and Journalism (COQP17) विषय का वैध स्कोर भी होना चाहिए।
वहीं PG Diploma कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्नातक डिग्री के साथ इसी विषय में वैध CUET-PG स्कोर अनिवार्य है।
PG Diploma कोर्सों के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 25 वर्ष, OBC वर्ग के लिए 28 वर्ष और SC/ST तथा PwD वर्ग के लिए 30 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।
IIMC ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे रजिस्ट्रेशन से पहले प्रवेश सूचना, प्रॉस्पेक्टस और पूरी प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ लें। आवेदन पत्र भरते समय कोर्स और कैंपस की प्राथमिकताओं को सावधानीपूर्वक भरें, क्योंकि फॉर्म जमा होने के बाद प्राथमिकताओं में किसी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सीट आवंटित होने के बाद उम्मीदवारों को प्रवेश की पुष्टि के लिए 20,000 रुपये की सीट स्वीकृति फीस (Seat Acceptance Fee) जमा करनी होगी। इसके बाद निर्धारित समयसीमा के भीतर शेष ट्यूशन फीस जमा करके प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
दस्तावेज सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को हाईस्कूल प्रमाणपत्र (जन्म तिथि सत्यापन हेतु) और स्नातक की अंतिम मार्कशीट जमा करनी होगी। जिन छात्रों का स्नातक अंतिम परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है, उन्हें निर्धारित समय के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।
आरक्षित वर्ग के ऐसे उम्मीदवार जो प्रवेश के समय जाति प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, वे एक अंडरटेकिंग देकर निर्धारित अवधि के भीतर प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं।
प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार IIMC की वेबसाइट iimc.gov.in पर जा सकते हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए admissions@iimc.gov.in पर ईमेल भी किया जा सकता है।
पंजाब केसरी (Punjab Kesari) ने Guest Coordinator पद के लिए भर्ती निकाली है। कंपनी दिल्ली लोकेशन के लिए 2 से 3 साल अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित कर रही है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रमुख मीडिया संस्थान पंजाब केसरी (Punjab Kesari) ने अपनी टीम के लिए गेस्ट कोऑर्डिनेटर (Guest Coordinator) पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। कंपनी दिल्ली लोकेशन के लिए अनुभवी और कम्युनिकेशन स्किल्स रखने वाले उम्मीदवारों की तलाश कर रही है। इस पद के लिए 2 से 3 साल का अनुभव जरूरी रखा गया है।
चयनित उम्मीदवारों को मेहमानों के साथ प्रोफेशनल तरीके से समन्वय बनाने, अपॉइंटमेंट और शेड्यूल मैनेज करने, कॉल्स और गेस्ट क्वेरी संभालने जैसी जिम्मेदारियां निभानी होंगी। इसके अलावा उम्मीदवार को टीम के साथ बेहतर कम्युनिकेशन बनाए रखने और गेस्ट रिकॉर्ड्स मैनेज करने का भी अनुभव होना चाहिए।
कंपनी ने ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने की बात कही है जो व्यवस्थित तरीके से काम कर सकें और हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट की अच्छी समझ रखते हों। यह पद उन प्रोफेशनल्स के लिए बेहतर अवसर हो सकता है जो मीडिया इंडस्ट्री में गेस्ट मैनेजमेंट और कोऑर्डिनेशन से जुड़ी भूमिका में करियर बनाना चाहते हैं।
इच्छुक उम्मीदवार अपना अपडेटेड CV, hr@punjabkesari.com और dev@punjabkesari.com पर भेज सकते हैं।
अमर उजाला (Amar Ujala) ने मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर और कंटेंट राइटर पदों पर भर्ती निकाली है। कंपनी नोएडा लोकेशन के लिए 2 से 5 साल अनुभव वाले उम्मीदवारों से आवेदन मांग रही है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश के प्रमुख हिंदी मीडिया संस्थानों में शामिल अमर उजाला ने अपनी डिजिटल कंटेंट टीम को मजबूत करने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। कंपनी ने मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर (Multimedia Producer) और कंटेंट राइटर (Content Writer) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
यह भर्ती नोएडा लोकेशन के लिए फुल-टाइम आधार पर की जायेगी। कंपनी के मुताबिक इन पदों के लिए 2 से 5 साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर की भूमिका में चयनित उम्मीदवारों को वीडियो कंटेंट के लिए हिंदी स्क्रिप्ट लिखना, कैमरे पर एंकरिंग करना, यूट्यूब और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो अपलोड करना और कंटेंट परफॉर्मेंस बेहतर बनाने पर काम करना होगा। साथ ही एडिटोरियल और प्रोडक्शन टीम के साथ समन्वय भी करना होगा।
वहीं कंटेंट राइटर पद के लिए उम्मीदवारों को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए उच्च गुणवत्ता वाला हिंदी कंटेंट लिखने और एडिट करने का अनुभव होना चाहिए। SEO फ्रेंडली हेडलाइंस, हिंदी टाइपिंग, प्रूफरीडिंग और इंग्लिश से हिंदी अनुवाद की समझ भी होनी चाहिए।
Network18 ने सोशल मीडिया और कंटेंट टीम के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली है। कंपनी English Brands, Business Brands और News18 India समेत विभिन्न प्लेटफॉर्म्स के लिए अनुभवी प्रोफेशनल्स तलाश रही है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शामिल Network18 ने सोशल मीडिया और डिजिटल कंटेंट टीम को मजबूत करने के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली है। कंपनी ने सोशल मीडिया, कंटेंट और ब्रांड कम्युनिकेशन से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल्स से आवेदन मांगे हैं।
Network18 की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक Cluster Lead (Social Media), Deputy Cluster Lead (Social Media), Creative Lead – Social Content, Branded Content Producer और Social Media Producer जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
यह भर्तियां English Brands, Business Brands, News18 India और News18 Tamil Nadu जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए की जा रही हैं। चेन्नई के लिए Social Media Lead की भी वैकेंसी निकाली गई है।
कंपनी ऐसे उम्मीदवारों की तलाश में है जिन्हें सोशल मीडिया रणनीति, डिजिटल कंटेंट, ब्रांड कम्युनिकेशन और न्यूज़रूम वर्कफ़्लो की अच्छी समझ हो। मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्यूमे careers.editorial@nw18.com पर भेज सकते हैं।
प्रसार भारती के रीजनल न्यूज यूनिट (RNU) और दूरदर्शन केंद्र भोपाल में कैजुअल एम्पैनलमेंट के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रसार भारती के रीजनल न्यूज यूनिट (RNU) और दूरदर्शन केंद्र भोपाल में कैजुअल एम्पैनलमेंट के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक उम्मीदवार 29 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती उर्दू भाषा से जुड़े तीन पदों के लिए निकाली गई है। इनमें न्यूज रीडर (उर्दू), सीजी ऑपरेटर (उर्दू) और कॉपी एडिटर (उर्दू) के पद शामिल हैं।
प्रसार भारती की ओर से जारी सूचना के मुताबिक आवेदन की बाकी सभी शर्तें पहले जैसी ही रहेंगी। पूर्व में दिए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, उर्दू न्यूज रीडर पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होना जरूरी है। साथ ही उर्दू भाषा पर अच्छी पकड़, सही उच्चारण, कैमरा फ्रेंडली व्यक्तित्व और करंट अफेयर्स की जानकारी भी जरूरी बताई गई है। पत्रकारिता या टीवी-रेडियो मीडिया का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस पद के लिए एक बुलेटिन की शिफ्ट पर 1650 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
उम्मीदवार आवेदन फॉर्म और अन्य जरूरी निर्देशों के लिए प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट Prasar Bharati के वैकेंसी सेक्शन में 29 अप्रैल 2026 की डिटेल्ड नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
WION ने ऑटो और टेक सेक्टर के लिए नई भर्तियों का ऐलान किया है। चैनल ने प्रड्यूसर और सीनियर प्रड्यूसर पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
WION ने ऑटो और टेक सेक्टर के लिए नई भर्तियों का ऐलान किया है। चैनल ने प्रोड्यूसर और सीनियर प्रोड्यूसर पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती खास तौर पर उन अनुभवी पत्रकारों के लिए है, जिन्हें स्टोरीटेलिंग, इंडस्ट्री नेटवर्किंग और डिजिटल कंटेंट बनाने का अच्छा अनुभव हो।
कंपनी के मुताबिक उम्मीदवारों को शॉर्ट और लॉन्ग फॉर्म कंटेंट तैयार करने में महारत होनी चाहिए। साथ ही ग्लोबल अफेयर्स की समझ, अंग्रेजी पर मजबूत पकड़ और तेज न्यूज जजमेंट जैसी खूबियां भी जरूरी हैं।
WION ने कहा है कि चयनित उम्मीदवारों को शूट्स को मैनेज करने, स्टोरी डेवलप करने, इंटरव्यू लाइन-अप करने, स्क्रिप्ट रिव्यू और पोस्ट-प्रॉडक्शन संभालने जैसे काम करने होंगे। इसके अलावा सोशल मीडिया कवरेज और इवेंट लॉन्च से जुड़े काम भी जिम्मेदारी का हिस्सा होंगे।
चैनल ऐसे लोगों की तलाश में है जो नए आइडियाज के साथ काम करें, डेडलाइन में बेहतर प्रदर्शन कर सकें और “स्टोरी-फर्स्ट” सोच रखते हों।