'पंजाब केसरी दिल्ली' को चाहिए गेस्ट कोऑर्डिनेटर: जल्द करें आवेदन

पंजाब केसरी (Punjab Kesari) ने Guest Coordinator पद के लिए भर्ती निकाली है। कंपनी दिल्ली लोकेशन के लिए 2 से 3 साल अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित कर रही है।

Last Modified:
Thursday, 28 May, 2026
punjabkesarijob


प्रमुख मीडिया संस्थान पंजाब केसरी (Punjab Kesari) ने अपनी टीम के लिए गेस्ट कोऑर्डिनेटर (Guest Coordinator) पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। कंपनी दिल्ली लोकेशन के लिए अनुभवी और कम्युनिकेशन स्किल्स रखने वाले उम्मीदवारों की तलाश कर रही है। इस पद के लिए 2 से 3 साल का अनुभव जरूरी रखा गया है।

चयनित उम्मीदवारों को मेहमानों के साथ प्रोफेशनल तरीके से समन्वय बनाने, अपॉइंटमेंट और शेड्यूल मैनेज करने, कॉल्स और गेस्ट क्वेरी संभालने जैसी जिम्मेदारियां निभानी होंगी। इसके अलावा उम्मीदवार को टीम के साथ बेहतर कम्युनिकेशन बनाए रखने और गेस्ट रिकॉर्ड्स मैनेज करने का भी अनुभव होना चाहिए।

कंपनी ने ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने की बात कही है जो व्यवस्थित तरीके से काम कर सकें और हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट की अच्छी समझ रखते हों। यह पद उन प्रोफेशनल्स के लिए बेहतर अवसर हो सकता है जो मीडिया इंडस्ट्री में गेस्ट मैनेजमेंट और कोऑर्डिनेशन से जुड़ी भूमिका में करियर बनाना चाहते हैं।

इच्छुक उम्मीदवार अपना अपडेटेड CV, hr@punjabkesari.com और dev@punjabkesari.com पर भेज सकते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए 'अमर उजाला डिजिटल' में नौकरी का मौका

अमर उजाला (Amar Ujala) ने मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर और कंटेंट राइटर पदों पर भर्ती निकाली है। कंपनी नोएडा लोकेशन के लिए 2 से 5 साल अनुभव वाले उम्मीदवारों से आवेदन मांग रही है।

Last Modified:
Thursday, 28 May, 2026
amar ujala media job

देश के प्रमुख हिंदी मीडिया संस्थानों में शामिल अमर उजाला ने अपनी डिजिटल कंटेंट टीम को मजबूत करने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। कंपनी ने मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर (Multimedia Producer) और कंटेंट राइटर (Content Writer) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यह भर्ती नोएडा लोकेशन के लिए फुल-टाइम आधार पर की जायेगी। कंपनी के मुताबिक इन पदों के लिए 2 से 5 साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर की भूमिका में चयनित उम्मीदवारों को वीडियो कंटेंट के लिए हिंदी स्क्रिप्ट लिखना, कैमरे पर एंकरिंग करना, यूट्यूब और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो अपलोड करना और कंटेंट परफॉर्मेंस बेहतर बनाने पर काम करना होगा। साथ ही एडिटोरियल और प्रोडक्शन टीम के साथ समन्वय भी करना होगा।

वहीं कंटेंट राइटर पद के लिए उम्मीदवारों को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए उच्च गुणवत्ता वाला हिंदी कंटेंट लिखने और एडिट करने का अनुभव होना चाहिए। SEO फ्रेंडली हेडलाइंस, हिंदी टाइपिंग, प्रूफरीडिंग और इंग्लिश से हिंदी अनुवाद की समझ भी होनी चाहिए।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

'Network18' में सोशल मीडिया और कंटेंट टीम के लिए कई पदों पर भर्ती

Network18 ने सोशल मीडिया और कंटेंट टीम के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली है। कंपनी English Brands, Business Brands और News18 India समेत विभिन्न प्लेटफॉर्म्स के लिए अनुभवी प्रोफेशनल्स तलाश रही है।

Last Modified:
Thursday, 28 May, 2026
mediajob

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शामिल Network18 ने सोशल मीडिया और डिजिटल कंटेंट टीम को मजबूत करने के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली है। कंपनी ने सोशल मीडिया, कंटेंट और ब्रांड कम्युनिकेशन से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल्स से आवेदन मांगे हैं।

Network18 की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक Cluster Lead (Social Media), Deputy Cluster Lead (Social Media), Creative Lead – Social Content, Branded Content Producer और Social Media Producer जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भर्तियां English Brands, Business Brands, News18 India और News18 Tamil Nadu जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए की जा रही हैं। चेन्नई के लिए Social Media Lead की भी वैकेंसी निकाली गई है।

कंपनी ऐसे उम्मीदवारों की तलाश में है जिन्हें सोशल मीडिया रणनीति, डिजिटल कंटेंट, ब्रांड कम्युनिकेशन और न्यूज़रूम वर्कफ़्लो की अच्छी समझ हो। मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्यूमे careers.editorial@nw18.com पर भेज सकते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

दूरदर्शन भोपाल में उर्दू पदों पर आवेदन की तारीख बढ़ी, जल्द करें आवेदन

प्रसार भारती के रीजनल न्यूज यूनिट (RNU) और दूरदर्शन केंद्र भोपाल में कैजुअल एम्पैनलमेंट के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है।

Last Modified:
Thursday, 28 May, 2026
Doordarshanjobs

प्रसार भारती के रीजनल न्यूज यूनिट (RNU) और दूरदर्शन केंद्र भोपाल में कैजुअल एम्पैनलमेंट के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक उम्मीदवार 29 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती उर्दू भाषा से जुड़े तीन पदों के लिए निकाली गई है। इनमें न्यूज रीडर (उर्दू), सीजी ऑपरेटर (उर्दू) और कॉपी एडिटर (उर्दू) के पद शामिल हैं।

प्रसार भारती की ओर से जारी सूचना के मुताबिक आवेदन की बाकी सभी शर्तें पहले जैसी ही रहेंगी। पूर्व में दिए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, उर्दू न्यूज रीडर पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होना जरूरी है। साथ ही उर्दू भाषा पर अच्छी पकड़, सही उच्चारण, कैमरा फ्रेंडली व्यक्तित्व और करंट अफेयर्स की जानकारी भी जरूरी बताई गई है। पत्रकारिता या टीवी-रेडियो मीडिया का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस पद के लिए एक बुलेटिन की शिफ्ट पर 1650 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

वहीं उर्दू CG ऑपरेटर पद के लिए उम्र सीमा 21 से 50 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवार का 10+2 पास होना और कंप्यूटर एप्लीकेशन का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। संबंधित क्षेत्र में एक साल का अनुभव रखने वालों को वरीयता दी जाएगी। इस पद के लिए प्रति शिफ्ट 1125 रुपये दिए जाएंगे।

पहले जारी नोटिफिकेशन में कॉपी एडिटर (उर्दू) पद के लिए पत्रकारिता या मास कम्युनिकेशन में डिग्री/पीजी डिप्लोमा और तीन साल का अनुभव जरूरी रखा गया था। इस पद के लिए प्रति शिफ्ट 1500 रुपये तय किए गए थे।

दूरदर्शन भोपाल ने साफ किया है कि यह पूरी तरह कैजुअल एम्पैनलमेंट है और इसे स्थायी नौकरी नहीं माना जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को अधिकतम सात असाइनमेंट प्रति माह दिए जा सकते हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन के साथ शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आयु प्रमाण, निवास प्रमाण और अनुभव प्रमाणपत्र की कॉपी जमा करनी होगी।

आवेदन हाथों-हाथ या स्पीड पोस्ट के जरिए “Director News, Regional News Unit, Doordarshan Kendra, Shyamala Hills, Bhopal-462002” पते पर भेजे जा सकते हैं। अब आवेदन दिए गए पते पर 29 जून 2026 तक पहुंच जाना चाहिए।

आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख से एक महीने तक रखी गई है। दूरदर्शन भोपाल के मौजूदा पैनल में शामिल लोगों को भी दोबारा आवेदन करना होगा।

प्रसार भारती ने यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, स्क्रीन टेस्ट, वॉयस टेस्ट या कंप्यूटर आधारित टेस्ट आयोजित किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को किसी प्रकार का TA/DA नहीं दिया जाएगा।  

उम्मीदवार आवेदन फॉर्म और अन्य जरूरी निर्देशों के लिए प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट Prasar Bharati के वैकेंसी सेक्शन में 29 अप्रैल 2026 की डिटेल्ड नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

WION में नौकरी का मौका: ऑटो और टेक बीट के लिए प्रोड्यूसर्स की भर्ती

WION ने ऑटो और टेक सेक्टर के लिए नई भर्तियों का ऐलान किया है। चैनल ने प्रड्यूसर और सीनियर प्रड्यूसर पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

Last Modified:
Wednesday, 27 May, 2026
WionJobs5412

WION ने ऑटो और टेक सेक्टर के लिए नई भर्तियों का ऐलान किया है। चैनल ने प्रोड्यूसर और सीनियर प्रोड्यूसर पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती खास तौर पर उन अनुभवी पत्रकारों के लिए है, जिन्हें स्टोरीटेलिंग, इंडस्ट्री नेटवर्किंग और डिजिटल कंटेंट बनाने का अच्छा अनुभव हो।

कंपनी के मुताबिक उम्मीदवारों को शॉर्ट और लॉन्ग फॉर्म कंटेंट तैयार करने में महारत होनी चाहिए। साथ ही ग्लोबल अफेयर्स की समझ, अंग्रेजी पर मजबूत पकड़ और तेज न्यूज जजमेंट जैसी खूबियां भी जरूरी हैं।

WION ने कहा है कि चयनित उम्मीदवारों को शूट्स को मैनेज करने, स्टोरी डेवलप करने, इंटरव्यू लाइन-अप करने, स्क्रिप्ट रिव्यू और पोस्ट-प्रॉडक्शन संभालने जैसे काम करने होंगे। इसके अलावा सोशल मीडिया कवरेज और इवेंट लॉन्च से जुड़े काम भी जिम्मेदारी का हिस्सा होंगे।

चैनल ऐसे लोगों की तलाश में है जो नए आइडियाज के साथ काम करें, डेडलाइन में बेहतर प्रदर्शन कर सकें और “स्टोरी-फर्स्ट” सोच रखते हों।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क में कई पदों पर वैकेंसी: अनुभवी पत्रकारों के लिए मौका

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने डिफेंस डोमेन से जुड़े कई पदों पर भर्ती निकाली है। डिफेंस रिपोर्टर, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट और डिफेंस एडिटर समेत विभिन्न पदों के लिए अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

Last Modified:
Friday, 22 May, 2026
mediajob

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क (Republic Media Network) ने अपने डिफेंस कवरेज को मजबूत करने के लिए कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। नेटवर्क ने डिफेंस रिपोर्टर, कॉरेस्पोंडेंट, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट, डिफेंस एडिटर और डिप्टी एडिटर-डिफेंस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

कंपनी के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को डिफेंस, राष्ट्रीय सुरक्षा, सैन्य गतिविधियों और जियोपॉलिटिकल डेवलपमेंट्स से जुड़ी खबरों की कवरेज करनी होगी। उम्मीदवारों को एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक करने, फील्ड रिपोर्टिंग, लाइव कवरेज और डिजिटल कंटेंट तैयार करने की भी समझ होनी चाहिए।

इसके अलावा उम्मीदवारों के पास डिफेंस, कॉन्फ्लिक्ट, पॉलिटिकल या इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग का अनुभव होना चाहिए। साथ ही डिफेंस अफेयर्स, सिक्योरिटी पॉलिसी और करंट अफेयर्स की मजबूत समझ भी जरुरी है।

भर्ती के लिए 4 से 6 साल के अनुभव को प्राथमिकता दी जायेगी। उम्मीदवारों को तेज न्यूज एनवायरमेंट में काम करने, यात्रा करने और फ्लेक्सिबल टाइमिंग में कार्य करने के लिए तैयार रहना होगा। यह पद दिल्ली-एनसीआर आधारित होंगे और कार्यस्थल नोएडा सेक्टर-158 रखा गया है।

इच्छुक उम्मीदवार अपना बायोडाटा और वर्क सैंपल aakash.bhardwaj@republicworld.com पर भेज सकते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

'News24' में कई पदों पर वैकेंसी: अनुभवी पत्रकारों के लिए मौका

हिंदी न्यूज चैनल 'न्यूज24' ने सीनियर प्रोड्यूसर, शिफ्ट इंचार्ज और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार अपना सीवी और वर्क लिंक मेल के जरिए भेज सकते हैं।

Last Modified:
Wednesday, 20 May, 2026
news24job

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज24 (News24) ने अपने न्यूजरूम के लिए नई भर्तियों की घोषणा की है। चैनल ने अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए सीनियर प्रोड्यूसर/शिफ्ट इंचार्ज और हिंदी मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर पदों पर आवेदन मांगे हैं।

चैनल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक सीनियर प्रोड्यूसर/शिफ्ट इंचार्ज पद के लिए 5 से 10 साल का अनुभव जरूरी रखा गया है। उम्मीदवार के पास शिफ्ट मैनेजमेंट, मजबूत एडिटोरियल न्यूज सेंस, तेज निर्णय क्षमता और वीडियो पैकेज व शो प्रोडक्शन का अनुभव होना चाहिए। साथ ही हिंदी पर मजबूत पकड़ और अंग्रेजी की अच्छी समझ भी जरूरी होगी।

इसके अलावा न्यूज24 (News24) हिंदी मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर पद के लिए भी भर्ती कर रहा है। इस पद के लिए 3 से 5 साल का अनुभव मांगा गया है। उम्मीदवार को वीडियो स्क्रिप्टिंग, वीडियो प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण का अनुभव होना चाहिए।

इच्छुक उम्मीदवार ईमेल आईडी rimjhim@bagconvergence.in पर अपना बायोडाटा भेज सकते हैं। दोनों पदों के लिए कार्यस्थल सेक्टर-16 फिल्मसिटी, नोएडा (उत्तर प्रदेश) रखा गया है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

IIMC ने उर्दू पत्रकारिता के पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए मांगे आवेदन

इस कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 26 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र IIMC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

Last Modified:
Friday, 15 May, 2026
IIMC Admission

भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए उर्दू पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 26 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र IIMC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

IIMC की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा एक जून 2026 को नई दिल्ली स्थित IIMC मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। उर्दू पत्रकारिता की कोर्स डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) संगीता प्राणवेंद्र ने बताया कि परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। प्रवेश परीक्षा में सामान्य ज्ञान तथा मीडिया एवं संचार से जुड़े विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

इस कोर्स में प्रवेश के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे विद्यार्थी भी आवेदन करने के पात्र होंगे। हालांकि चयनित अभ्यर्थियों को 30 सितंबर 2026 तक अपनी मूल प्रोविजनल मार्कशीट या प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य होगा।

कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों को पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा। आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की जन्मतिथि 1 अगस्त 2001 या उसके बाद की होनी चाहिए। वहीं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह सीमा 1 अगस्त 1998 तथा एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1 अगस्त 1996 निर्धारित की गई है।

अधिक जानकारी के लिए भारतीय जनसंचार संस्थान, अरुणा आसफ अली मार्ग, नई दिल्ली-110067 स्थित अकादमिक विभाग से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल और वॉट्सऐप नंबर 9871056315 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

दूरदर्शन चंडीगढ़ ने हरियाणा के 23 जिलों के लिए मांगे आवेदन

दूरदर्शन केंद्र चंडीगढ़ ने हरियाणा के सभी 23 जिलों में स्ट्रिंगर और कैमरामैन की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं।

Last Modified:
Friday, 15 May, 2026
PrasarBharati8595

दूरदर्शन केंद्र चंडीगढ़ ने हरियाणा के सभी 23 जिलों में स्ट्रिंगर और कैमरामैन की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए दूरदर्शन केंद्र चंडीगढ़ के रीजनल न्यूज यूनिट की ओर से विज्ञापन जारी किया गया है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, हांसी, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत, पलवल, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर समेत हरियाणा के सभी जिलों में स्ट्रिंगर पैनल तैयार किया जाएगा।

दूरदर्शन ने कहा है कि चयनित स्ट्रिंगर न्यूज कवरेज के साथ-साथ करंट अफेयर्स, खेल, बिजनेस और अन्य विषयों से जुड़े विजुअल कवरेज का काम करेंगे। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास वीडियोग्राफी, सिनेमैटोग्राफी, न्यूज गैदरिंग और ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म का अनुभव होना जरूरी है। चार पहिया वाहन और जरूरी तकनीकी उपकरण रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

संस्थान ने बताया कि लोकल कवरेज के लिए 6 घंटे तक 1500 रुपये प्रति कवरेज दिए जाएंगे। अगर कवरेज 6 घंटे से ज्यादा का हुआ या लोकेशन 10 किलोमीटर से ज्यादा दूर हुई तो दूसरी कवरेज के लिए 1000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। वहीं आउटस्टेशन कवरेज के लिए 1800 रुपये दिए जाएंगे।

आवेदन के साथ 1180 रुपये की नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी। उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी योग्यता, अनुभव और उपकरणों से जुड़े दस्तावेज भी जमा करने होंगे।

दूरदर्शन ने साफ कहा है कि खराब तकनीकी गुणवत्ता, कवरेज में देरी, गलत जानकारी देने या काम किसी और को सौंपने जैसी स्थिति में स्ट्रिंगर को पैनल से हटाया जा सकता है।

इच्छुक उम्मीदवार 15 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन “Empanelment of Stringers of DD News” लिखकर सीलबंद लिफाफे में रीजनल न्यूज यूनिट, दूरदर्शन केंद्र, सेक्टर-37, चंडीगढ़ भेजना होगा।

अधिक जानकारी और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए “Empanelment of Stringers of DD News” पर क्लिक करें-

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

'NEWS18 मराठी' में कई पदों पर वैकेंसी: जल्द करें अप्लाई

NEWS18 मराठी ने वीडियो एडिटर, ग्राफिक डिजाइनर, रिपोर्टर और स्क्रिप्ट राइटर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। मुंबई लोकेशन के लिए 2 से 7 साल अनुभव वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Last Modified:
Tuesday, 12 May, 2026
jobsnews

मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए NEWS18 मराठी (News18 Marathi) ने कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। चैनल ने सोशल मीडिया के जरिए जारी भर्ती विज्ञापन में वीडियो, ग्राफिक्स, यूट्यूब और रिपोर्टिंग से जुड़े अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

जारी जानकारी के अनुसार, चैनल वीडियो एडिटर (Video Editor), ग्राफिक डिजाइनर (Graphic Designer), सीनियर यूट्यूब एग्जीक्यूटिव (Senior YouTube Executive), स्क्रिप्ट राइटर (Script Writer) और रिपोर्टर (Reporter) पदों के लिए भर्ती कर रहा है। इन पदों के लिए 2 से 7 साल तक का अनुभव मांगा गया है। नौकरी की लोकेशन मुंबई (Mumbai) रखी गई है।

NEWS18 मराठी ने अपने भर्ती अभियान में कहा है कि चैनल स्थानीय से वैश्विक स्तर तक महाराष्ट्र की आवाज को मजबूत करने के लक्ष्य के साथ काम कर रहा है। चैनल का फोकस ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक मजबूत कंटेंट तैयार करने पर है।

इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्यूमे careers.editorial@nw18.com पर भेज सकते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

Republic Bharat को चाहिए हिंदी न्यूज एंकर, यहां देखें विज्ञापन

यदि आप मीडिया के फील्ड में कार्यरत हैं और नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह शानदार मौका है।

Last Modified:
Monday, 11 May, 2026
Republic Bharat

यदि आप मीडिया के फील्ड में कार्यरत हैं और नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह शानदार मौका है। दरअसल, देश के प्रमुख हिंदी न्यूज चैनलों में शामिल रिपब्लिक भारत (Republic Bharat) ने अपने न्यूज रूम के लिए हिंदी न्यूज एंकर की वैकेंसी निकाली है। चैनल ने ऐसे अनुभवी प्रोफेशनल्स से आवेदन मांगे हैं, जिनकी ऑन-एयर प्रेजेंस मजबूत हो और जिन्हें लाइव ब्रॉडकास्ट का अच्छा अनुभव हो।

चैनल की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के मुताबिक, उम्मीदवार के पास न्यूज ब्रॉडकास्ट और न्यूज डेस्क में कम से कम 5 से 10 साल का अनुभव होना चाहिए। साथ ही हिंदी भाषा पर मजबूत पकड़, बेहतरीन लेखन और एडिटिंग स्किल्स भी जरूरी हैं।

विज्ञापन में कहा गया है कि उम्मीदवार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, राजनीति और करंट अफेयर्स की गहरी समझ होनी चाहिए। इसके अलावा तेज रफ्तार न्यूज रूम में दबाव के बीच काम करने की क्षमता और बेहतर कोऑर्डिनेशन स्किल्स भी जरूरी मानी गई हैं।

यह नियुक्ति नोएडा के सेक्टर-158 स्थित ऑफिस के लिए की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अपना अपडेटेड रिज्यूमे chirag.verma@republicworld.com पर भेज सकते हैं। सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन आप यहां देख सकते हैं।

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए