होम / एडमिशन-जॉब्स / पत्रकारों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, जल्द करें अप्लाई
पत्रकारों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, जल्द करें अप्लाई
नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए हिंदी दैनिक ‘अमृत विचार’ से जुड़ने का काफी अच्छा मौका है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए हिंदी दैनिक ‘अमृत विचार’ से जुड़ने का काफी अच्छा मौका है। दरअसल, इस अखबार को विभिन्न पदों पर योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों की जरूरत है। फ्रेशर्स भी यहां पर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी है और चयन प्रक्रिया इंटरव्यू के द्वारा पूरी की जाएगी।
शैक्षिक योग्यता व अनुभव की बात करें तो उप संपादक पद पर नौकरी के लिए आवेदक को स्नातक होना चाहिए। पत्रकारिता में डिग्री अथवा डिप्लोमा धारकों को वरीयता दी जाएगी। उम्मीदवार को खबरों के संपादन, खबर लेखन और अनुवाद में दक्ष होना चाहिए। इनडिजाइन पर पेज बनाना आना चाहिए। इसके साथ ही कम से कम तीन साल तक किसी दैनिक अखबार में काम करने का अनुभव होना चाहिए।
वहीं, वरिष्ठ उप-संपादक पद के लिए आवेदक को स्नातक होना चाहिए। पत्रकारिता में मास्टर डिग्री अथवा डिप्लोमा धारकों को वरीयता दी जाएगी। उम्मीदवार को खबरों के संपादन, खबर लेखन और अनुवाद में दक्ष होना चाहिए। लेआउट की समझ होनी चाहिए। इसके साथ ही कम से कम छह साल तक किसी दैनिक अखबार में काम करने का अनुभव होना चाहिए।
इसके साथ ही अमृत विचार डिजिटल पोर्टल (amritvichar.com) के लिए भी उप संपादक पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए आवेदक को पत्रकारिता में स्नातक होना चाहिए और वेब पोर्टल में काम करने का कम से कम दो साल का अनुभव होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार अपने अब तक के किए गए कार्यों का ब्योरा और रिज्युमे hr@amritvichar.com पर भेज सकते हैं।
इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।
टैग्स जॉब्स नौकरी वैकेंसी मीडिया जॉब्स अमृत विचार