होम / एडमिशन-जॉब्स / दूरदर्शन में एंकर बनने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

दूरदर्शन में एंकर बनने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

इन पदों पर 21 से 35 साल के उम्र के उम्‍मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2021 है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

प्रसार भारती ने दूरदर्शन के कश्मीरी चैनल ‘डीडी कशीर’ के लिए कैजुअल प्रजेंटर्स /एंकर्स के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर 21 से 35 साल के उम्र के उम्‍मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2021 है।

बता दें कि इसके लिए वे सभी उम्‍मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने किसी भी विषय से ग्रेजुएट किया हो।  पत्रकारिता से ग्रेजुएट उम्‍मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा पूर्व में एंकरिंग का एक्‍सपीरिएंस रखने वाले उम्‍मीदवार भी वरीयता पा सकेंगे।

नोटिफिकेशन में स्‍पष्‍ट रूप से बताया गया है कि चयनित उम्‍मीदवार सीधे नौकरी पाने के पात्र नहीं होंगे, बल्कि दूरदर्शन की आवश्‍यकतानुसार नौकरी के बुलाए जाएंगे। उम्‍मीदवारों को एक स्क्रीनिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा। उम्‍मीदवार को हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और कश्‍मीरी भाषा का ज्ञान होना जरूरी है, साथ ही एंकरिंग के लिए भाषा और उच्‍चारण पर पकड़ होना भी जरूरी है।

वहीं, चयनित उम्मीदवारों को दूरदर्शन केंद्र द्वारा कार्यक्रमों की दिन-प्रतिदिन की आवश्यकताओं के अनुसार, और असाइनमेंट की तिथि और समय पर उपलब्धता के आधार पर असाइनमेंट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

इच्छुक उम्मीदवार नोटिफिकेशन के साथ दिए गए निर्धारित बायोडाटा में अपना आवेदन 30 सितंबर, 2021 तक निम्नलिखित पते पर भेज सकते हैं:
दूरदर्शन केंद्र श्रीनगर,
अब्दुल्ला ब्रिज के पास,
श्रीनगर- 190001 केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर, भारत


टैग्स प्रसार भारती दूरदर्शन एंकर्स कश्मीरी चैनल डीडी कशीर कैजुअल प्रजेंटर्स
सम्बंधित खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

1 day ago

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

6 days ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

6 days ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

1 week ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

8 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

7 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

11 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

11 hours ago