होम / एडमिशन-जॉब्स / कॉरपोरेट सेल्स के लिए COO की तलाश में दैनिक भास्कर, 60 लोगों की टीम को लीड करेगा यह पद
कॉरपोरेट सेल्स के लिए COO की तलाश में दैनिक भास्कर, 60 लोगों की टीम को लीड करेगा यह पद
हिंदी के प्रमुख अखबार दैनिक भास्कर ने अपने कॉरपोरेट सेल्स विभाग के लिए चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
हिंदी के प्रमुख अखबार दैनिक भास्कर ने अपने कॉरपोरेट सेल्स विभाग के लिए चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अखबार ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
यह पद मुंबई में आधारित होगा, लेकिन इसकी जिम्मेदारी पूरे भारत में फैली 60 लोगों की सेल्स टीम को लीड करने की होगी।
कंपनी की ओर से कहा गया है कि, "हमें एक ऐसे अनुभवी सेल्स लीडर की जरूरत है, जो कॉरपोरेट ऐड सेल्स की कमान संभाल सके और रणनीतिक पहलों के जरिए राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि कर सके। यह भूमिका देश के बड़े शहरों- मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता में मजबूत क्लाइंट नेटवर्क तैयार करने और एक प्रभावशाली सेल्स टीम बनाने पर केंद्रित होगी।"
इस भूमिका में कॉरपोरेट ऐड सेल्स के बजट लक्ष्यों को हासिल करना, नए क्लाइंट्स की पहचान कर बिजनेस विस्तार करना, मौजूदा क्लाइंट्स के साथ डील का आकार बढ़ाना और राजस्व बढ़ाने के लिए इनोवेटिव आइडिया व स्पेशल कैंपेन चलाना शामिल है।
इसके अलावा, इस पद पर नियुक्त व्यक्ति को नए रेवेन्यू मॉडल की रूपरेखा तैयार करने, डेटा-आधारित निर्णय लेने और आरओआई फोकस्ड सॉल्यूशंस देने की जिम्मेदारी भी होगी। टीम को प्रेरित करना, जिम्मेदारी का भाव जगाना और नतीजों पर केंद्रित काम का माहौल बनाना भी इस पद का अहम हिस्सा होगा।
दैनिक भास्कर का यह कदम मीडिया इंडस्ट्री में कॉरपोरेट सेल्स और लीडरशिप को नए सिरे से मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा संकेत माना जा रहा है।
टैग्स