होम / विचार मंच / ‘यदि मोदी ने ऐसा किया तो 56 इंच का सीना सिकुड़कर 6 इंच का रह जाएगा’

‘यदि मोदी ने ऐसा किया तो 56 इंच का सीना सिकुड़कर 6 इंच का रह जाएगा’

भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की जो बैठक इस सप्ताह न्यूयॉर्क में होनी थी, वह...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

डॉ. वेदप्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

मोदी और इमरानः दोनों संभलें

भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की जो बैठक इस सप्ताह न्यूयॉर्क में होनी थी, वह भारत ने रद्द कर दी है। उसके तीन कारण बताए गए हैं। पहला, एक भारतीय जवान की पाकिस्तानी फौज द्वारा नृशंस हत्या। दूसरा, कश्मीर के तीन पुलिसवालों का उनके घर से अपहरण और हत्या। तीसरा, पाकिस्तान द्वारा अपनी आतंकवादियों की स्मृति में डाक-टिकिट जारी करना।

इन कारणों से जैसे ही वार्ता रद्द करने की घोषणा नई दिल्ली से हुई, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने जरूरत से ज्यादा सख्त प्रतिक्रिया कर दी। उन्हें यह कहने की क्या जरूरत थी कि छोटे दिमाग के लोग बड़ी-बड़ी कुर्सियों में बैठ जाते हैं। क्या यह बात ज्यादातर नेताओं और खुद उन पर भी लागू नहीं की जा सकती? भारतीय नेताओं याने नरेंद्र मोदी पर उन्होंने अहंकारी और निषेधात्मक होने का आरोप भी लगाया। हो सकता है कि उनकी इस खिसियाहट का कारण यह रहा हो कि उन्हें मोदी से बहुत अधिक आशाएं रही हों लेकिन उन्हें मोदी की मजबूरी भी समझनी चाहिए।

मोदी इस समय चुनावी दौर में है। यदि वे पाकिस्तान के प्रति नरम दिखाई पड़े तो अगले साल चुनाव में उनका 56 इंच का सीना सिकुड़कर 6 इंच का रह जाएगा। भारत के अखबारों और टीवी चैनलों में सीमांत के हत्याकांडों का इतना प्रचार हुआ है कि हिन्दुस्तान की आम जनता का पारा गर्म हो गया है। सरकार उसकी उपेक्षा कैसे कर सकती है? उससे भी बड़ी बात यह कि इमरान सरकार ने उक्त तीनों घटनाओं के घावों पर मरहम रखने की कोशिश भी नहीं की। लेकिन जैसी सख्त प्रतिक्रिया इमरान ने की है, वैसी मोदी ने भी की है। चार साल हो गए लेकिन मोदी को अभी तक विदेश नीति-संचालन का क ख ग भी पता नहीं। जैसे बिना तैयारी किए वे नवाज शरीफ के यहां शादी में चले गए, वैसे ही उन्होंने सुषमा स्वराज और शाह महमूद कुरैशी की भेंट भी रद्द कर दी। भेंट की घोषणा हमारे फौजी जवान की नृशंस हत्या के बाद की गई। क्यों की गई? नहीं की जानी चाहिए थी।

आतंकवादियों के डाक-टिकिट तो पाकिस्तानी सरकार ने इमरान की शपथ के दो हफ्ते पहले जारी किए थे। उसमें इमरान का क्या दोष? जहां तक कश्मीरी पुलिसवालों का सवाल है, उन आतंकवादियों के पीछे पाकिस्तानी फौज का हाथ हो सकता है और नहीं भी हो सकता है। ऐसी संदेहात्मक स्थिति में उस भेंट को रद्द करना अस्थिर चित्त का परिचायक मालूम पड़ता है। इन घटनाओं के बावजूद यदि न्यूयॉर्क में वह भेंट होती तो सुषमाजी इन सब मामलों को जमकर उठातीं और इमरान सरकार को प्रेरित करतीं कि वह फौज के प्रभाव से मुक्त होकर मजबूती से काम करती। अब दोनों तरफ के खंजर तन गए हैं। वे कश्मीर का राग अलापेंगे और हम आतंकवाद का! मोदी और इमरान दोनों जरा संभलकर चलें।


टैग्स नरेंद्र मोदी पाकिस्तान इमरान खान डॉ. वेद प्रताप वैदििक पीएम
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

1 day ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

1 day ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

2 days ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

3 days ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

15 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago